उपेंद्र नाथ पांडेय-
प्रिय युवा मीडिया एकेडमिक्स/ जर्नलिज्म प्रोफेशनल!
दुनिया के 6 सर्वाधिक प्रसारित दैनिक अखबारों में शुमार भारतीय समाचार पत्र “दैनिक जागरण”, हिंग्लिश भाषी युवा पीढ़ी में परम लोकप्रिय अनूठे दैनिक “आई नेक्स्ट”, सर्वाधिक रेडियो स्टेशनों वाले एफ एम चैनल “रेडियो सिटी” देश के आउटडोर मीडियम जगत के मजबूत हस्ताक्षर “जागरण एंगेज” मुंबई -महाराष्ट्र के सर्वाधिक लोकप्रिय डे न्यूज पेपर “मिड डे” अपने अपने क्षेत्र के दिग्गज दैनिकों “इंकलाब” उर्दू, पंजाबी जागरण, नव दुनियां व नई दुनिया अखबारों के प्रकाशक प्रसारक मीडिया हाउस जागरण प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड (जेपीएल) की पहल “जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड मॉस कम्युनिकेशन (Jagran Institute of Management and Mass communication, An Initiative of Dainik Jagran) की ओर से एक आह्वान!
मैं यह संदेश ऐसे उत्साही ऊर्जावान युवा मीडिया एकेडमिक्स/प्रोफेशनल के नाम लिख रहा हूं, जो यह समझते हैं कि एआई (Artificial intelligence) के द्रुतगामी रथ की रास थामने के लिए मीडिया क्षेत्र के पार्थ सारथी व पाण्डवों की नेचुरल इंटेलिजेंस को धार देने का समय निकट है। आज आवश्यकता है ऐसे मीडिया गुरुजन की जो एआई युग की एंकर्स को शब्द शक्ति सामर्थ्य के साथ पुतली-छाया एंकर्स की बॉडी व बॉडी लैंग्वेज गढ़ने में तो सक्षम हों ही, कलम कैमरे के मीडिया मूलाधार पत्रकारों को कढ़ने की राह भी दिखा सकें!
टाइम्स ऑफ इंडिया में आज प्रकाशित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड मॉस कम्युनिकेशन का भर्ती विज्ञापन महज नौकरी परवाना नहीं है। यह है नित नवीन कलेवर धारण करते मीडिया के एआई युग के लिए सुपर स्मार्ट मानव संसाधन विकास की चुनौती को आगे बढ़ कर स्वीकार करने का आह्वान!
उक्त विज्ञापन आज 21 अगस्त 2024 को टाइम्स आफ इंडिया के एसेंट सप्लीमेंट में दिल्ली लखनऊ आदि सभी संस्करणों में प्रकाशित हुआ है. हमें डिजिटल मीडिया से एक ऐसी महिला पत्रकार की तलाश है, जो एसोसिएट/असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के रूप में ट्रेनी जर्नलिस्ट्स को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर हर स्टूडेंट की खुद की डिजिटल प्रोफ़ाइल सुनिश्चित कराएँ, ऐसे एजुकेट करें जिससे स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर खुद की पहचान (विजिबल डिजिटल सिग्नेचर) बनाने की ओर चार कदम बढ़ा सकें, उनके यूट्यूब चैनलों/वेबसाइटों को मॉनेटाइज करने में मार्गदर्शन कर सकें. यही फ़ैकल्टी हमारे सभी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म की प्रोड्यूसर/एडिटर का दायित्व निर्वहन करेंगी.
दूसरी पोजिशन असिस्टेंट प्रोफ़ेसर-कारपोरेट कम्युनिकेशन मेल/फ़ीमेल दोनों के लिए ओपन है. इन्हें दैनिक जागरण प्रणीत “जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मॉस कम्युनिकेशन” के ब्रांड हेड की भूमिका में दैनिक जागरण के संस्करणों/ स्टेट ब्यूरोज के साथ इन-हाउस कोआर्डिनेशन भी करना होगा और अदर मीडिया इंडस्ट्री व इंस्टीट्यूशन्स के बीच इंस्टीट्यूट की ब्रांडिंग के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, चंडीगढ़, पटना, भोपाल और रायपुर के टुअर भी करना पड़ सकता है.
एडजंक्ट प्रोफ़ेसरों को हम विज़िटिंग फैकल्टी के रूप में जोड़ना चाहते हैं. मुख्य रूप से दिल्ली, कानपुर और लखनऊ की डिजिटल मीडिया, रेडियो व एडवरटाइज़िंग इंडस्ट्रीज़ से ऐसे साथियों का सहयोग अपेक्षित है जो आर्टीफिशल इंटेलिजेंस (एआई) की थाप-पदचाप मीडिया इंडस्ट्री की दहलीज़ व न्यूज़रूम के गलियारों में सुनने-गुनने में सक्षम हैं.
इच्छुक युवा जनसंचार प्रोफेशनल, पत्रकार साथी, पीआर और इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र के उदीयमान हस्ताक्षर टाइम्स आफ इंडिया में आज दिनांक 21 अगस्त 2024 को पेज 10 पर प्रकाशित विज्ञापन में उल्लिखित मेल आईडी पर 31 अगस्त 2024 तक आवेदन अवश्य कर दें.

असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पद के लिए नेचुरल प्रोफेशनल एट्टीयूड/सोशल मीडिया पर दमदार उपस्थिति वाले कंडीडेट को पाँच वर्ष के अनुभव में यथायोग्य छूट दी जा सकती है, या उनके पत्रकारिता डिग्री /डिप्लोमा अध्ययन काल को भी अनुभव में जोड़ा जा सकता है.
कोई क्वैरी हो तो कंडीडेट्स मुझे मेरे मोबाइल नंबर 9415228228 पर संपर्क कर सकते हैं और इसी ह्वाट्सएप नंबर पर बायोडॉटा/डिजिटल लिंक्स भेज सकते हैं.
प्रो (डॉ) उपेंद्र अयोध्या, डायरेक्टर. जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मॉस कम्युनिकेशन (जिम्सी), 620 डब्ल्यू ब्लाक, साकेत नगर. कानपुर-208014


