Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ट्रक से 18 लाख रुपये की कार पार्ट्स लूट कराने वाले गिरोह के सरगना निकले ये दो पत्रकार!

लूट का आरोपी पत्रकार जुगल नवल जटिया

जोधपुर पुलिस ने दो पत्रकारों के नाम का खुलासा किया है जो ट्रक से कार पार्ट्स लूट में शामिल हैं. गुड़गांव से अहमदाबाद ट्रक से जा रहे 18 लाख रुपये के कार पार्ट्स लूट में जिन पत्रकारों का नाम सामने आया है, वो हैं- जुगल नवल जटिया और हनुमान पटेल. जुगल नवल ‘लाइव टूडे’ न्यूज चैनल से हैं. हनुमान पटेल किसी धार्मिक टी.वी. चैनल से जुड़े बताते हैं. बताया जाता है कि इस लूट कांड में चार अन्य पत्रकार पुलिस की निगरानी में हैं.

लूटा गया ट्रक गुड़गांव से 15 अक्टूबर 2020 को जब चला तो दो अज्ञात लोग भी चालक रमजान के साथ हो गये. राजस्थान के किशनगढ़ और अजमेर से पहले गेगल में कहीं ये चाय पीने रुके. शायद यहीं चालक को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया. ट्रक ड्राइवर रमजान जब बेहोश हुआ, तो इन दो में से एक ने स्टेयरिंग संभाली और कार पाटर्स से भरे ट्रक को लेकर जोधपुर आ गए.

यहां बोरानाडा में 16 अक्टूबर की सुबह नौ बजे के आसपास इस ट्रक को चलाकर लाने वालों में शामिल शातिर ठग शैलेष मराठा से पत्रकार जुगल जटिया मिलता है. उसे नकद 2 लाख रुपये दे कर फ्री कर देता है. 18 लाख के माल से भरे ट्रक को झंवर डोली गांव ले आया गया. कथित पत्रकार हनुमान पटेल उस ट्रक को अपने मामा ओमाराम पटेल की ढाणी में ले जाकर माल खाली करवाता है. डेढ़ घंटे में सारा माल वहां उतारते हैं.

मामा तब खेत गया होता है, मामी मना करती है. जुगल व हनुमान किसी बहाने से मामी व मोबाइल पर मामा को भरोसा दिलाते हैं कि एक दिन में वापस माल उठा लेंगे. डेढ़ घंटे तक जुगल नवल और हनुमान पटेल की लोकेशन ट्रक के पास डोली गांव में है. बेहोश ड्राइवर सहित खाली ट्रक बाद में गांव मोगडा की सड़क पर छोड़ चारों-पांचों आरोपी वहां से निकल लेते हैं.

दोपहर तक जीपीएस सेंसर के जरिये ट्रक मालिक और पुलिस को जहां-जहां ट्रक रुका, जहां-जहां ले जाया गया, उन सब जगहों की लोकेशन मिल गई. दोपहर डेढ़ दो बजे पुलिस की सक्रियता बढ़ गई. कुड़ी भगतासनी, झंवर और चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस के थाना अधिकारी लुटेरों की मिली लोकेशन पर पहुंच गये मगर लुटेरे गायब हो गये.

पुलिस ने जोधपुर के 43 पत्रकारों के मोबाइल फोन की सी.डी.आर. निकलवाई. सबके कनेक्शन जांचे गये. जुगल नवल और हनुमान पटेल ने अपने मोबाइल बंद कर लिये. खुद भूमिगत हो गये हैं. उनके कुछ पत्रकार दोस्त जो हम-प्याला, हम-निवाला रहे हैं, उन पर पुलिस नज़र रखे है. बताते हैं कि जुगल नवल ने दिल्ली से कुछ समय पहले ही कार खरीदी थी, वह भी जांच के दायरे में है.

पत्रकार जुगल नवल का भाई नरेश नवल पकड़ा गया है. पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही से लूट के 504 कार्टन माल जब्त किया है. खेतीबाड़ी करने वाले ओमाराम पटेल की ढाणी में एक ढेर सारा ग्रेनाइट मार्बल भी उतरा पड़ा है, उसकी भी पड़ताल होगी.

पुलिस की पूछताछ में सामने आ रहा है कि जीरे से भरा एक ट्रक, सुपारी से भरा दूसरा ट्रक और कार पाटर्स से भरे इस तीसरे ट्रक की लूट एक सरीखी है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन