महत्वपूर्ण सूचना…
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार 10 जनवरी को जिला प्रशासन एवं पत्रकार एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा अपनी टीम का चयन कर लिया गया है। मीडिया प्रतिनिधिगणों से भी आग्रह है कि वे पत्रकार एकादश का चयन कर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में शामिल हों।
यह मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच 10 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे से रूपसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा।
उप संचालक, जनसंपर्क, ग्वालियर
इस सूचना के बाद ग्वालियर में पत्रकारों के बीच कलेक्टर रुचिका सिंह चौहान और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्रिकेट मैच खेलने की होड़ मच गई आनन फानन में पत्रकारों ने टीम भी तैयार कर ली जो क्रिकेट खेलना नहीं जानते थे। उन्हें भी टीम में शामिल कर लिया गया। अमूमन एक क्रिकेट टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं चार खिलाड़ी एक्स्ट्रा भी मान लो तो 15 लेकिन यहां तो पूरी 28 खिलाड़ियों की टीम तैयार हो गई।
यह टीम कुछ इस प्रकार थी-
- नासिर गोरी
- प्रबुद्ध वर्मा
- विनोद शर्मा
- अनिल सिकरवार
- विजय शाक्य
- राहुल परिहार
- अनूप चौहान
- यश सिकरवार
- सोमेश शर्मा
- सुयश शर्मा
- गजेंद्र इंग्ले
- संतोष सिंह
- गीता पांडेय
- मचल सिंह बैस
- कमल वर्मा
- डॉ. सुरेश सम्राट
- प्रदीप तोमर
- धर्मेंद्र तोमर
- रवि शेखर
- पंकज श्रीमाली
- प्रमोद शर्मा
- धर्मवीर कुशवाह
- रविन्द्र कुशवाह
- संजय भदौरिया
- महेंद्र कुशवाह
- विजय राठोर
- रविन्द्र पवैया
- मयंक गुप्ता
इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर पत्रकारों में आपस में होड़ मच गई कि कौन क्रिकेट खेलेगा और कौन नहीं फिर तत्काल जनसंपर्क विभाग की ओर से सूचना जारी करके क्रिकेट मैच को मौसम का हवाला देकर तत्काल रद्द कर दिया गया
महत्वपूर्ण सूचना : मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच स्थगित
शनिवार 10 जनवरी को जिला प्रशासन एवं पत्रकार एकादश के बीच प्रस्तावित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच अत्यधिक सर्दी एवं सुबह के समय पड़ रहे कोहरे को ध्यान में रखकर स्थगित कर दिया गया है। मौसम में सुधार होने पर मैच की नई तिथि की सूचना पृथक से दी जायेगी।
उप संचालक, जनसंपर्क, ग्वालियर
जैसे ही क्रिकेट मैच रद्द होने की सूचना जनसंपर्क से जारी हुई कई लोगों के अरमानों पर पानी फिर गया….
भड़ास को भेजे गए मेल पर आधारित



