Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

सड़क क्रॉस कर रही महिला पत्रकार को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंदा, हालत नाजुक!

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के मुताबिक, सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे तत्काल संपर्क संभव नहीं हो सका।

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना अचानक हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पत्रकार को तुरंत डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के कैजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, गायत्री सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों ने सर्जरी के साथ अंपुटेशन की आशंका भी जताई है।

ट्रेलर चालक फरार, तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला पत्रकार सड़क पार कर रही थीं, तभी ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद क्षेत्र को पुलिस ने अस्थायी रूप से सील कर दिया और जांच तेज कर दी गई है।

घटना को लेकर परिजनों और मीडिया जगत में गहरी चिंता है। उन्होंने मांग की है कि महिला पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन