Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

महिला भू-माफिया ने अवैध कब्जे की खबर लिखने वाले पत्रकार को सुपारी देकर मरवा दिया!

उन्नाव : पिछले दिनों पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की गोली मार कर हुई हत्या के मामले का उन्नाव पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला भू माफिया दिव्या अवस्थी ने सुपारी देकर कराया था पत्रकार का मर्डर। इस महिला ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया था। इसकी खबर पत्रकार ने चलाई जिसके बाद बाद सरकार ने कब्जा हटवा कर जमीन को अपने अधीन कर लिया।

दिव्या अवस्थी ने तिलमिला कर अपने सहयोगी भू माफिया मोनू खान से पत्रकार को रास्ते से हटाने की बात की। मोनू खान ने तीन शूटरो को 4 लाख में दी सुपारी, 20 हजार रुपये दिये थे एडवांस। इन्हीं तीन शूटरों ने पत्रकार की हत्या कर दी।

दिव्या अवस्थी पर उन्नाव पुलिस ने 10 हजार का इनाम किया घोषित। दो अन्य आरोपियों मोनू खान व राघवेंद्र अवस्थी पर 5000-5000 का इनाम हुआ घोषित। मर्डर करने वाले तीनों शूटरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इनके नाम हैं शूटर शहनवाज, शूटर अफसर अहमद व शूटर अब्दुल बारी।

ज्ञात हो कि उन्नाव में पत्रकार की दिनदहाड़े चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना 19 जून की कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के सहजनी चौराहे की है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन