Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण आयोग के गठन की मांग उठी

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने एक मई मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण आयोग का मुद्दा उठाया है। शुक्रवार को इस संगठन की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि, एसडीएम अशोक कम्ठान को सौंपा गया। इसमें आयोग के अलावा कुछ अन्य मांगें भी रखी गईं। 

लामबंद पत्रकार शुक्रवार को दोपहर में कलेक्टोरेट पहुंचे। यहां कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर एसडीएम ने ज्ञापन लिया। यहां एसडीएम को पीएम के नाम दिया ज्ञापन पढ़कर सुनाया गया। इसमें कहा गया कि पत्रकारों की सुनवाई के लिए एक राष्ट्रीय आयोग गठित किए जाने की जरूरत है। क्योंकि पत्रकार भी सामाजिक प्राणी हैं, जिनके परिवार हैं और उनकी अपनी समस्याएं हैं। इसलिए पत्रकारों के वर्तमान व भविष्य को सुरक्षित करने की दृष्टि से इस आयोग का गठन होना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन