Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

31 दिसंबर को पंकज, अनिल, प्रदीप समेत कई लोग होंगे जयप्रकाश शाही स्‍मृति सम्‍मान से सम्मानित

लखनऊ। लोकबंधु राजनारायण के लोग संस्‍था ने 31 दिसम्‍बर 2015 को अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्‍ट कार्य करने वालों को लोकबंधु राजनारायण स्‍मृति सम्‍मान और जयप्रकाश शाही स्‍मृति सम्‍मान से विभूषित करने का निर्णय लिया है। लोकबंधु राजनारायण के निर्वाण दिवस पर आयोजित स्‍मृति समारोह में प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री श्री ओमप्रकाश सिंह, राष्‍ट्रपुरुष चन्‍दशेखर पुस्‍तक के विचार संपादक व विधान परिषद सदस्‍य श्री यशवंत सिंह और हिन्‍दुस्‍तान, दैनिक जागरण तथा राष्‍ट्रीय सहारा जैसे अखबारों में दो दशक से अधिक समय तक संपादक रहे श्री सुनील दुबे खास मेहमान के रूप में उपस्थित रहेंगे।

हजरतगंज स्थित हिंदी संस्‍थान के निराला सभागार में दिन के तीन बजे से आयोजित होने वाले लोकबंधु श्री राजनारायण स्‍मृति समारोह, 31 दिसम्‍बर, 2015 में सम्‍मानित किए जाने वाले साथ‍ियों के नाम हैं, सर्वश्री पंकज चतुर्वेदी (पत्रकार) को जयप्रकाश शाही स्‍मृति सम्‍मान के साथ अंगवस्‍त्रम से विभूषित किया जाएगा। साथ ही लालजी राय (विशेष सचिव, वन एवं पर्यावरण), मधुकर त्रिवेदी (वरिष्‍ठ पत्रकार), अनामिका श्रीवास्‍तव (वरिष्‍ठ कार्यक्रम अधिकारी, आकाशवाणी), अजय श्रीवास्‍तव (पत्रकार), प्रदीप कुमार (पत्रकार), हुसैन अफसर (पत्रकार), तारिक कमर (पत्रकार), अशोक यादव (वरिष्‍ठ छायाकार), रूपेश सोनकर (छायाकार) और इमरान सिद्द‍िकी (सामाजिक कार्यकर्ता) को लोकबंधु श्री राजनारायण स्‍मृति सम्‍मान और अनिल सिह यादव (पत्रकार), पंकज चतुर्वेदी (पत्रकार) तथा आमिर साबरी (शायर) को जयप्रकाश शाही स्‍मृति सम्‍मान के साथ अंगवस्‍त्रम से विभूषित किया जाएगा।

लोकबंधु राजनारायण के लोग संस्‍था के संयोजक शाहनवाज अहमद कादरी ने बताया है कि इस अवसर पर उत्‍तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री श्री ओमप्रकाश सिंह, राष्‍ट्रपुरुष चन्‍द्रशेखर पुस्‍तक के विचार संपादक एवं विधान परिषद सदस्‍य यशवंत सिंह और हिन्‍दुस्‍तान, दैनिक जागरण और राष्‍ट्रीय सहारा जैसे अखबारों में दो दशक से अधिक समय तक संपादक रहे श्री सुनील दुबे सम्‍मानित किए जाने वाले साथियों को अंगवसत्रम एवं प्रणाम पत्र भेंट करेंगे। श्री कादरी ने समस्‍त पत्रकारों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों और समाजवादियों से लोकबंधु श्री राजनारायण के निर्वाण दिवस पर आयोजित स्‍मृति समारोह में भाग लेकर लोकबंधु राजनारायण को श्रद्धां‍जलि देने और अपने कार्य के साथ ही सामाजिक सरोकार के प्रति भी सजग रहने वालें मित्रों को प्रोत्‍साहित करने के लिए 31 दिसम्‍बर 2015 को निराला सभागार में दिन के तीन बजे पहुंचने की अपील की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन