Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पूंजीपतियों का नया अड्डा बन चुके NDTV को त्यागकर कादम्बिनी शर्मा ने खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया!

रिष्ठ टीवी पत्रकार कादम्बिनी शर्मा ने नई पारी की शुरूआत स्वयं का यूट्यूब चैनल खोलकर की है। बता दें कि कादम्बिनी ने एनडीटीवी से मार्च 01 को 20 साल की नौकरी पूरी करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

बता दें कि साल 1999 में बतौर बिजनेस रिपोर्टर मीडिया करियर स्टार्ट करने वाली कादम्बिनी आजतक, डीडी न्यूज के बाद 2004 से एनडीटीवी इंडिया में थीं।

जानकारों की माने तो कादम्बिनी जी बेहद संजीदा पत्रकारों में गिनी जाती हैं। दिनों दिन बदलते एनडीटीवी को छोड़ने के पीछे कारण व्यक्तिगत रहा या कुछ और देर सबेर सामने आ ही जाएगा।

सूत्रों की बातों पर ध्यान दें तो एनडीटीवी के मालिक बदलने के बाद चैनल के अंदर बाहर हालातों में बहुत कुछ बदलाव आया है।

एक जानकार की माने तो चैनल या संबंधित प्लेटफार्मों पर खबरों का एंगल महज पूंजीपतियों के फायदे भर का बचा रह गया है। कर्मचारी या तो समझौता कर रहे या फिर बलिदान।

बहरहाल, इतने लंबे वक्त के बाद एक और वरिष्ठ पत्रकार का इस तरह बलिदान सवालों के घेरे में रहेगा। जवाब तक।

कादम्बिनी शर्मा के नए यूट्यूब चैनल का लिंक-

एनडीटीवी छोड़ने की खबर यहां पढ़ें…

एनडीटीवी से 20 साल बाद अलग हुईं वरिष्ठ पत्रकार कादम्बिनी शर्मा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन