Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

#metoo अटैक : दो महिला पत्रकारों का आरोप- कैलाश खेर ने हम दोनों की जांघों पर हाथ फेरा!

आजकल #metoo कैंपेन के कारण ढीले लंगोट वाले पुरुष परेशानी में हैं. तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया. अब कैलाश खेर पर कुछ महिला पत्रकारों ने छेड़छाड़ का आरोप जड़ा है. मस्कट की एक विदेशी महिला पत्रकार ने भारतीय पत्रकार संध्या मेनन को एक संदेश भेजकर बताया कि कैलाश खेर ने उनके साथ गलत किया है।

जर्नलिस्ट लिखती हैं- मैं कैलाश खेर से मस्कट में एक बुटीक में मिली थी। वहां मेरे साथ कुछ महिलाएं, एक फोटोग्राफर और कुछ जर्नलिस्ट और मेरे बॉस मौजूद थे। हम कैलाश खेर का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे। बदकिस्मती से मैं कैलाश के पास ही बैठी थी। जब भी वो बात करते, तो किसी न किसी बहाने मेरी जांघों को छूने की कोशिश करते।

मैं कैलाश खेर की इस शर्मनाक हरकत पर काफी असहज महसूस कर रही थी। इसके बारे में जब मैंने अपने बॉस को बताया तो उन्होंने इस बात को हंसी में टाल दिया। मेरे बॉस ने मुझे ग्रुप फोटो में आने के लिए भी आग्रह किया। कैलाश खेर ने मुझे ग्रुप फोटो में अपने नजदीक खड़े होने के लिए कहा, लेकिन मैंने बेहद विनम्र तरीके से उन्हें मना कर दिया था। गुस्से और असहाय की उस फीलिंग को मैं आज भी नहीं भूल पाती हूं।

#Me Too कैंपेन के जरिए फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने कैलाश खेर पर गलत तरह से छूने का आरोप लगाया. नताशा ने कई सारे ट्वीट्स के जरिए बताया कि 2006 में वे अपनी एक साथी महिला पत्रकार के साथ कैलाश के घर इंटरव्यू लेने गई थीं. तब हिन्दुस्तान टाइम्स, मुंबई में फोटोग्राफर के तौर पर नई-नई ज्वाइनिंग हुई थी.

इंटरव्यू के दौरान कैलाश ने मेरे और मेरी साथ गई सहकर्मी संग छेड़छाड़ की. कैलाश खेर हम दोनों के बीच बैठ गए और लगातार अपना हाथ हमारी जांघों पर रखने लगे. इससे हम डर गए और जल्दी से जल्दी वहां से निकल गए. मैंने अपने अपनी साथी से इस सेक्शुअल हैरेसमेंट की स्टोरी बनाने को कहा तो उसने कहा कि पेपर इसे कभी पब्लिश नहीं करेगा. मेरे कई फ्रेंड्स और कलीग्स मेरे साथ हुई इस घटना के बारे में जानते हैं और सिर हिलाकर कहते हैं कि ये होता रहता है, एक महिला होने के नाते आपको अपनी देखभाल खुद करनी पड़ती है.

इस महिला फोटो जर्नलिस्ट ने मॉडल जुल्फी सैयद पर जबरन किस करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने बताया कि एक क्रूज लाइनर पर वह कुछ पत्रकारों के साथ शूट के लिए गई थीं. जब वह जुल्फी के कमरे में चार्जिंग में लगा फोन लेने गईं तो मॉडल ने जबरन किस करना शुरू कर दिया. महिला जर्नलिस्ट ने कहा कि इस बार भी उन्होंने अपनी साथी से इस घटना की शिकायत करनी चाही लेकिन इस बार भी उन्होंने यही कहा कि अखबार ऐसी घटना नहीं छापेंगे. हालांकि जर्नलिस्ट ने बताया कि अगले दिन जुल्फी ने इस हरकत के लिए उनसे माफी मांगी.

इन्हें भी पढ़ें….

 

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन