Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तरुण मित्र के समूह सम्पादक कैलाश नाथ, दैनिक जागरण के पत्रकार आशिक़ हुसैन और भास्कर में रहे मनोज की कोरोना से मौत

विनय प्रकाश सिंह-

हिंदी दैनिक तरुण मित्र के समूह संपादक व‌ लोकतंत्र रक्षक सेनानी परम श्रद्धेय कैलाश नाथ जी का कोरोना से निधन हो गया। ओम शांति, विनम्र श्रद्धांजलि।


अंकित माथुर-

दैनिक जागरण बिजनौर के वरिष्ठ पत्रकार आशिक हुसैन की कोरोना से मौत। परिजन उन्हें कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन उपचार नहीं मिल पाया।


हरेश कुमार-

मनोज झा सर के साथ दैनिक भास्कर.कॉम भोपाल में कॉपी डेस्क पर काफी समय तक काम करने और सीखने का मौका मिला। आज शाम में सर के असामयिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध रह गया। सर को हिंदी साहित्य और हिंदी जगत की अथाह जानकारी थी। अभी सप्ताह भर पहले गृह प्रवेश पर उनकी पत्नी नीलिमा झा का बधाई संदेश मिला था। समयाभाव के कारण मैं बात नहीं कर सका था,तब क्या मालूम था कि सप्ताह भर में दुनिया उजड़ जाएगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

अरुण माहेश्वरी-

फ़ेसबुक मित्र मनोज कुमार झा नहीं रहे ! सोचकर स्तब्ध हैं, ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं, लेकिन ज़िंदगी इतनी अनिश्चित है, ये तो सोचा भी नहीं जा सकता। हालाँकि ये कोरोना काल हर रोज यही दिखाने की कोशिश कर रहा है।
फ़ेसबुक के एक ऐसे दोस्त जो हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना कभी नहीं भूलते थे। एक कवि, पत्रकार और एक दोस्त का इस तरह जाना बेहद दुखद है।
मनोज कुमार झा को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि । उनकी पत्नी नीलिमा जी और परिवार के सभी सदस्यों को दुख की इस घड़ी में हमारी आंतरिक संवेदनाएँ।
सरला-अरुण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन