Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या: आतंकी एंगल से पंजाब में खलबली

बठिंडा, पंजाब – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की हत्या कर दी गई है। उनका शव बठिंडा स्थित ओडर्स विश्वविद्यालय की पार्किंग में खड़ी एक कार से बरामद हुआ। इस सनसनीखेज हत्याकांड से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित कर दी हैं।

30 वर्षीय कमल कौर के इंस्टाग्राम पर 3.84 लाख फॉलोअर्स थे और वह फनी भाभी टीवी नाम से यूट्यूब चैनल भी चलाती थीं, जिसके 2.36 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। बताया गया कि वह एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने आई थीं। स्थानीय निवासियों ने जब विश्वविद्यालय की पार्किंग में कई घंटे से खड़ी कार देखी, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब कार खोली तो उसमें कमल का शव मिला।

पुलिस ने घटनास्थल के पास की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच में पता चला है कि कार सोमवार देर रात को पार्किंग में आई थी, जबकि मंगलवार सुबह 5:33 बजे संदिग्ध व्यक्ति वहां से निकला।

इस बीच, बड़ा खुलासा ये हुआ है कि सात महीने पहले एक आतंकी संगठन के सदस्य अरश दल्ला ने कमल को धमकी दी थी। आरोप है कि उन्होंने कमल पर “आपत्तिजनक सामग्री” पोस्ट करने का आरोप लगाया था और सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी दी थी।

फिरोजपुर पुलिस ने अरश दल्ला समेत अन्य संदिग्धों के खिलाफ आतंकी धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच तेज़ कर दी है।

कमल की मौत के पीछे सिर्फ आपसी रंजिश है या वाकई किसी आतंकी संगठन की साजिश – यह पुलिस के लिए सबसे बड़ा सवाल बन गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन