Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हे कमाल खान जी, संविधान में ‘दफा’ नहीं होती बल्कि अनुच्छेद यानि Article होता है

Chandan Srivastava : अभी कैंटीन में देखा एनडीटीवी चैनल पर आ रहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्यपाल से मिलने पहुंचे जिसके बारे में विस्तृत जानकारी चैनल के पत्रकार कमाल खान लाइव दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मिलने की वजह हाईकोर्ट का कल का आदेश हो सकता है जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में क्यों न “दफा 156” के तहत राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा कर दी जाए।

जहां तक मुझे जानकारी है कमाल खान यूपी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन वरिष्ठ पत्रकार महोदय को कोई बता दे कि पहली बात संविधान में ‘दफा’ नहीं होती बल्कि अनुच्छेद यानि Article होता है। दूसरी बात अनुच्छेद- 156 राज्यपाल के पदावधि यानि Term of office of Governor के सम्बंध में है। राष्ट्रपति शासन की व्यवस्था अनुच्छेद- 356 में है। धत् तेरे की। इन पत्रकारों पर हमें जानकारियां देने का दारोमदार है।

लखनऊ के वकील और पत्रकार चंदन श्रीवास्तव की इस एफबी पोस्ट पर आए कुछ प्रमुख कमेंट्स इस प्रकार हैं :

Mahendra Yadav कुछ पत्रकारों ने अपनी ब्रांडिंग इतनी जोरदार की है कि अब वो कूड़ा करकट कुछ भी फैलाएं, लोग वाह वाह करने लगते हैं। कमाल भी ऐसे ही हैं।

Vivek Singh संयोग से मैं भी टीवी के पास बैठा था.. एक बार 156 कहा था दूसरी बार 356 ही कहा था। शायद त्रुटि हो गई हो। वैसे पत्रकार से गलती पर कोई आश्चर्य नहीं होता मुझे।

Anil Dwivedi चन्दन भाई, दिक्कत यही है कि ज्यादातर पत्रकार अपडेट नही रहते।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन