Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पत्रकार कमल शुक्ला को थाने में अंधा करने की कोशिश की गई!

कमल शुक्ला-

कल रात मेरे साथ घटी घटना में मुझे साफ-साफ किसी षड्यंत्र की बु आ रही है जो बीजेपी पार्टी के भीतर से उठ रही है, ऐसा प्रतीत हो रहा है, मेरे साथ मारपीट होने के पहले थाने में एक फोन आया था उसके तुरंत बाद इसका एक कांस्टेबिल उत्तेजित हो गया।

लगता है कोई तो है जो पुलिस विभाग को मोहरा बनाकर गृह मंत्री के खिलाफ षडयंत्र कर रहा है, थाने में तब कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं थे सब जुआ पकड़ने के लिए अपनी पूरी क्षमता दम खम के साथ लगाए हुए थे।

पूरे कांकेर शहर की लाइट गोल थी, दीवाली का दिन था और आग लगने की घटना से पूरा शहर प्रभावित था। केवल मैं अकेले न्याय की बात करने के लिए थाना गया था।

अब समझौते के लिए खूब दबाव बनाया जा रहा है, अब इस बुढ़ापे के समय में मुझे अंधा करने की कोशिश जो की गई है उसको लेकर कौन-कौन से साथी समझौता करना चाहते हैं वही तय करें और कौन-कौन से साथी लड़ना चाहते हैं वह तय करें।

मैं टूट चुका हूं, अपने गृहनगर में दो जवान लड़के जो मेरे बच्चे से भी कम उम्र के थे अगर वह मेरे ऊपर इस तरह से निर्ममता से हाथ उठा सकते हैं, मुझे अंधा करने की कोशिश कर सकते हैं तो मुझे नहीं लगता कि अब मेरे कोई काम करने का या जीने का भी मतलब है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन