Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने सीएम पद की शपथ लेते ही किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कमलनाथ ने बड़ा फैसला किया… उन्होंने किसानों की कर्जमाफी फाइल पर दस्तखत कर दिए… शपथ लेने के बाद कर्जमाफी फाइल पर दस्तखत के बाद कमलनाथ ने जो राजाज्ञा जारी किया उसमें कहा गया है कि 2 लाख रुपये तक का किसानों का कर्जा माफ किया जाता है.

उनके इस कदम को काफी सराहा जा रहा है और लोग इसे कमलनाथ का पहले दिन ही मास्टर स्ट्रोक मारना कह रहे हैं. भोपाल से आई इस खबर की गूंज पूरे देश में सुनाई देने लगी है…कांग्रेस ने वचन पत्र में किया था किसानों की कर्ज़ माफ़ी का वादा.. कमलनाथ ने पहले ही दिन निभाया अपना वादा…

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की हार के पीछे किसानों के गुस्से को वजह बताया जा रहा है. अगर यही स्थिति रही तो लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को किसानों का झटका झेलना पड़ सकता है. कांग्रेस किसानों को अपने पाले में करने के लिए आज मध्य प्रदेश से जो शुरुआत की है, उसका असर दूर तक और देर तक जाएगा…

देखें राजाज्ञा….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन