Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

कंगना रानाऊत की बिकनी वाली तस्वीर से भक्त हुए नाराज!

अविनाश पांडेय समर-

कंगना रानाऊत नई हिंदू शेरनी, नई रानी लक्ष्मीबाई बनी हैं। इसके पहले पायल रोहातगी बनीं थीं- अपना नाम ऐसे ही बोलती थीं- एक रात लॉक अप में गुज़ारने के बाद दहाड़ना तो क्या, अपनी सेक्स फ़्लिक्स वाली सिसकारी की आवाज़ निकालना तक भूल गयी लगती हैं।

ख़ैर बात पायल रोहातगी की नहीं नई हिंदू शेरनी की हो रही है। सो कंगना जी ने अभी मेक्सिको यात्रा की एक तस्वीर डाल दी, बिकिनी वाली। वो भी ऐसी की ऐस क्रीक्स तक दिख रहे- ऐस क्रीक्स का अर्थ ना पूछिएगा- अंग्रेज़ी में ठीक लग रहा, हिंदी में सोच कान में धुआँ उठ जा रहा!

हिंदू शेर सब आहत हो गए। लगे पूछने कि ट्विटर पर इस प्रकार के फोटो डालेंगी तो आज हिंदुस्तान का जो हिंदू उनको हिंदू शेरनी बोल रहा है उन सब का क्या होगा!

हमने जवाब दिया- बताया कि कंगना को हिंदू शेरनी बोल रहे हिंदू शेरों की बहनें प्रेरणा लें हिंदू शेरनी नई रानी लक्ष्मीबाई से, ऐसे कपड़े ही नहीं, जो दिल करे वो पहनें, फिर ट्विटर और फ़ेसबुक पर लगाएँ इससे अच्छा क्या हो सकता है? आज़ादी तो लोकतंत्र का मूल है! कंगना ने पहली बार ठीक काम किया है!

पर कंगना जी तो कंगना ठहरीं! खुद को माँ भैरवी बता दिया इस बार! पूछीं कि माँ भैरवी तुम्हारे सामने निर्वस्त्र आ जाएँ तो! धमकाईं भी, कि धर्म के ठेकेदार ना बनो!

बाक़ी हम फिर बताए- कि वैसे माँ भैरवी की कोई छवि निर्वस्त्र नहीं है। माँ काली की है तो वो भी उत्तेजक नहीं, डरावनी है कि असुरों के मन में डर जगे!

बाक़ी ठीक है ये-मासूम अंधभक्तों के भरम टूटते रहें, हमको सेक्सी सेक्सी तस्वीरें मिलती रहें! हिंदू शेरनी की जय। नई रानी लक्ष्मीबाई की जय!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. प्रकाश

    December 25, 2020 at 8:15 am

    इनके भक्त चैनलों और नेताओं को पैसे ऐक्त्र करके इनको कपड़े भेज देने चाहिए क्योंकि लगता है इनकी नकली महारानी के पास अब पहनने के लिए कपड़े नहीं रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन