
कानपुर में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ एक मामले चार्जशीट लगने की जानकारी सामने आई है. चार्जशीट पत्रकार नेता द्वारा एक हिंदी अखबार के एडिटर के साथ पुलिस ऑफिस में की गई मारपीट को लेकर लगाई गई है.
बता दें कि शनिवार 6 जनवरी 2024 को कानपुर कमिश्नरेट ऑफिस में दीनार टाइम्स के समाचार संपादक आलोक अग्रवाल से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित द्वारा मारपीट की गई थी. इस मामले में शहर के थाना कोतवाली में 7 जनवरी को एफआईआर संख्या- 8/2024 की धारा 323/504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था.
कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला ने भड़ास को बताया कि, “मामले में हमारे यहां से फाइल आगे जा चुकी है. प्रकरण चार्जशीटेड हो चुका है.” पुलिस अधिकारी ने हमें यह भी बताया कि, बड़ा चर्चित मामला है, इसके लिए कई लोगों के फोन अब तक आते हैं.
पुलिस द्वारा चार्जशीट लगने के बाद दीनार टाइम्स के न्यूज़ एडिटर आलोक अग्रवाल ने बताया कि, “एफआईआर दर्ज होने के बाद तमाम तरह से मुझे पीड़ित करने, फर्जी मामलों में फंसाने का भी प्रयास किया गया. कई वरिष्ठों ने मुझसे समझौता कर लेने की बात कही. लेकिन मैने मना कर दिया था. अवनीश ने उस दिन सबके सामने बड़ी बेअदबी की थी.”
सूत्रों की माने तो अवनीश दीक्षित पर शहर के अन्य थानों में भी मुकदमें दर्ज हैं. जिनमें चकेरी, किदवई नगर, काकादेव, कोहना, नवाबगंज, बाबूपुरवा समेत सात थानों में एफआईआर है. दबंग और आपराधिक छवि होने के कारण दो से तीन मामलों में कंप्रोमाइज हो जाने की बात सामने आई है. कोहना थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर ने इसके खिलाफ बाकायदा तस्करा डाला था. आरोप था कि यह उन्हें काम नहीं करने देता था. इसके अलावा अन्य कई कारगुजारिया और हैं. जिनसे कानपुर के लोग वाकिफ हैं. लेकिन माना जा रहा है कि इस मामले का फैसला अब कोर्ट में ही होगा.
मूल खबर नीचे पढ़ें…
कानपुर दीनार टाइम्स के समाचार संपादक ने पत्रकार अवनीश दीक्षित पर कराई FIR
कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ पत्रकार को मारा गया थप्पड़ चर्चा का विषय बना!


