Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

गुजरात में एक अखबार का संपादक कपड़ा व्यापारी को धमकाकर 22 लाख रु पेल गया, 25 पत्रकारों में बंटी रकम!

सूरत (उधना): उधना पुलिस ने खुद को साप्ताहिक ‘पवित्र दर्पण’ का संपादक बताने वाले एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रकाश राठौड़ पर एक कपड़ा व्यापारी से फैक्ट्री शेड गिरवाने की धमकी देकर 22 लाख रुपये वसूलने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, राठौड़ ने जनवरी 2024 में व्यापारी अल्पेश घेलानी से संपर्क किया। उस समय घेलानी लक्ष्मीनारायण इंडस्ट्रियल एस्टेट (प्लॉट नंबर Z-210 से Z-215) में अपनी ‘अवध फैब्रिक्स’ फैक्ट्री के लिए निर्माण कार्य करवा रहे थे। राठौड़ ने साइट की तस्वीरें लीं और सूरत महानगर पालिका (SMC) के साउथ जोन कार्यालय और जिला कलेक्टर की ‘स्वागत’ पोर्टल पर शिकायत करने की धमकी दी।

आरोप है कि राठौड़ ने घेलानी से शुरुआत में 30 लाख रुपये मांगे, लेकिन बाद में सौदा 25.21 लाख में तय हुआ। व्यापारी ने कुल छह किश्तों में 22 लाख रुपये भुगतान कर दिए, परंतु आखिरी 3.21 लाख रुपये देने से मना कर दिया।

इसके बाद राठौड़ ने SMC में शिकायत दर्ज करवा दी, जिसके बाद दिसंबर 2024 में नगर निगम की टीम ने फैक्ट्री शेड का निरीक्षण कर नोटिस जारी किया।

घेलानी ने इस पूरे लेन-देन का ब्यौरा अपनी डायरी में दर्ज किया था, जिसमें राठौड़ के हस्ताक्षर भी हैं। यह डायरी उन्होंने पुलिस को सौंपी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, उधना पुलिस निरीक्षक एस.एन. देसाई ने बताया, “हमने राठौड़ के पास से एक आईडी कार्ड बरामद किया है, जिसमें उसे साप्ताहिक का संपादक बताया गया है। हम इसकी सत्यता की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि राठौड़ ने यह रकम 25 पत्रकारों के बीच बांटी थी। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।”

यह मामला पत्रकारिता की आड़ में वसूली के गिरोह के पर्दाफाश की ओर इशारा करता है, जिससे जुड़े कई और नाम सामने आ सकते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन