सौरभ द्विवेदी अब अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। ‘द लल्लनटॉप’ के पूर्व संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी नेटफ्लिक्स की आगामी क्राइम-ड्रामा सीरीज ‘कर्तव्य’ में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह सीरीज 15 मई 2026 को रिलीज होगी।
Red Chillies Entertainment के बैनर तले बनी इस सीरीज का निर्माण शाहरुख खान और गौरी खान ने किया है। लंबे समय से चर्चाओं में रही इस परियोजना में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। ‘सेक्रेड गेम्स’ के करीब सात साल बाद सैफ एक बार फिर डिजिटल स्क्रीन पर पुलिस अफसर के किरदार में दिखाई देंगे।
सीरीज में संजय मिश्रा, रसिका दुग्गल और सौरभ द्विवेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन पुलकित ने किया है, जो इससे पहले भक्षक और Bose: Dead/Alive जैसी चर्चित परियोजनाओं के लिए जाने जाते हैं।
सीरीज की कहानी पुलिस अफसर ‘पवन’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर विभागीय कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। उसे एक महिला पत्रकार की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन वह उसकी जान बचाने में असफल रहता है और पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इसके बाद पवन हमलावरों तक पहुंचने के मिशन में जुट जाता है।
जांच के दौरान उसका सामना ‘आनंद श्री’ नाम के प्रभावशाली शख्स से होता है, जिसकी भूमिका सौरभ द्विवेदी निभा रहे हैं। कहानी के अनुसार आनंद श्री अपने रसूख और ताकत का इस्तेमाल नाबालिग बच्चों से गलत काम करवाने के लिए करता है।
सीरीज में पवन की निजी जिंदगी के संघर्ष को भी दिखाया गया है। परिवार से जुड़े विवादों और लगातार मिल रही धमकियों के बीच वह सिस्टम और अपने निजी जीवन के दबाव में फंसा नजर आता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ पुलिस, अपराध, सत्ता और नैतिक संघर्ष की परतें खुलती जाती हैं।
“पिडोफाइल नेता” कहने का मतलब होगा — ऐसा नेता जिस पर बच्चों के प्रति यौन शोषण, उत्पीड़न या असामान्य/अवैध यौन रुचि के आरोप हों।
गोलू मोलू क्यूट पटैटो आलू की शकल का,
आया देखो फ़िल्मों में एक प्यारा सा विलनवा!
द्विवेदी जी को कर्तव्य नामक वेब सीरीज़ के ट्रैलर में सैफ़ अली खान के सामने डाइलॉग मारते देख यही गाना सबसे पहले ज़ुबान पर आया। द्विवेदी जी इसमें पिडोफाइल नेता बने हैं। -सिद्धार्थ अरोड़ा शहर



