Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मनोज मिश्रा की रिपोर्ट भी आई पाजिटिव, न्यूज18यूपी-यूके में हड़कंप, न्यूज1इंडिया में भी बुरा हाल

कोरोना काल के दौरान भी ढेरों मीडियाकर्मी अपने आफिस जाकर काम कर रहे हैं. इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है. एक एक कर कई साथी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं. ताजी सूचना न्यूज18यूपी-यूके चैनल से है. यहां अजय झा के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद कल मनोज मिश्रा की रिपोर्ट पाजिटिव आई है.

इसके बाद से चैनल में हड़कंप मचा हुआ है.

लोगों का कहना है कि अगर प्रबंधन ने अब भी देर की तो यह चैनल भी ज़ी न्यूज़ की राह पर चल पड़ेगा. देश क़े सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क न्यूज़ 18 उत्तरप्रदेश-उत्तराखण्ड के आफिस में अजय झा व मनोज मिश्रा के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद से कोहराम मचा हुआ है.

सूत्रों का कहना है कि आफिस में काम करने वाले लगभग पचास परसेंट स्टाफ को खांसी या गला खराब व बुखार की शिक़ायत है. इसके चलते लगभग 30 से 35 लोग कोरेन्टिन किए गए हैं.

इससे भी बड़ी ख़बर ये है कि इस दहशत भरे माहौल में आज भी कई कर्मचारी न्यूज़18 के ऑफिस में काम करने को मजबूर हैं. बताया जा रहा कि न्यूज़18 नेशनल के पोड्यूसर प्रसून को एक हफ़्ते की कमान दी गई थी. धीरे धीरे कई लोग कोरोना की जद में आते गए.

उधर, News1 India के सेक्टर 63 ऑफिस से खबर है कि यहां भी एक शख्स को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है. संक्रमित कर्मचारी का रूममेट निकला था पॉजिटिव. इसके बाद संक्रमित मरीज़ को मिले लक्षण तो अवकाश पर भेजा गया. कर्मचारी ने अपना टेस्ट करवाया जिसके बाद वो पॉजिटिव पाया गया.

साथ ही चैनल का एक पैंट्री बॉय भी कोरोना पॉजिटिव निकला है. चैनल के कई कर्मचारी होम क्वारन्टीन हैं लेकिन कम्पनी ने कइयों का टेस्ट नहीं करवाया है. सभी कर्मचारी परेशान हैं और अधिकारियों की उपेक्षा के शिकार हैं. चैनल में मार्च से सैलरी नहीं आई है. साथ ही कर्मी सेलरी में 25 % तक डिडक्शन झेल रहे हैं. एक तो सैलरी कट रही है ऊपर से आ भी नहीं रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन