Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार काज़मी साहब मैक्स हॉस्पिटल के वेंटिलेटर पर हैं!

अविकल थपलियाल-

इंडियन एक्सप्रेस व ट्रिब्यून जैसे अखबार में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार व हमारे 25 साल पुराने साथी काज़मी साहब गम्भीर बीमार हैं। दून अस्पताल में इलाज करवाने के बाद इस समय मैक्स अस्पताल के वेंटिलेटर पर हैं।

पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया है। उम्मीद है कि जल्द ही उनके आवेदन पर फैसला कर आर्थिक सहायता मिले।

काज़मी साहब 1998 से दून में पत्रकारिता कर रहे हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


राजीव नयन बहुगुणा-

उत्तराखण्ड के गिने चुने वास्तविक पत्रकारों में एक, आखिफ Akif Kazmi को आज शाम मेरे पिता के स्मृति समारोह में बीज वक्तव्य पढ़ना था.

कल रात ही मुझे वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत की वाल से उनके बीमार होकर श्वसन प्रणाली पर होने की सूचना मिली.. इस सूचना से मैं विचलित हो गया, तथा मेरा मन दो जगह बंट गया.

मेरी चेतना का एक हिस्सा आज के कार्यक्रम पर है, तो एक काज़मी के जीवन पर. मैं राज्य सरकार, ख़ास कर अपने मित्र सूचना महा निदेशक बंसी धर तिवारी को आहूत करता हूँ, कि काज़मी को सर आँखों पर लेकर उनके उपचार का पूरा जिम्मा उठायें.

काज़मी को मायनेस कर उत्तराखण्ड की पत्रकारिता में उस तलछट की मात्रा और बढ़ जाएगी, जो बहुत मैली तथा हानिकारक है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन