Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

नैरेटिव गढ़ने और उसे प्रचारित करने में अपने विरोधियों से दो कदम आगे हैं केजरीवाल!

मनोज झा-

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास (शीशमहल) के पुनर्निर्माण में अनियमितताओं और शराब घोटाले के अलावा आप सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। इनके अलावा दिल्ली में प्रदूषण, यमुना की दुर्गति के साथ-साथ जर्जर सड़कों जैसे कई ऐसे मुद्दे हैं, जिनको लेकर भाजपा और कांग्रेस आप सरकार, खासकर अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी करती रही है।

बावजूद इसके, अब जबकि चुनाव प्रचार अपने चरम की ओर जा रहा है, विपक्ष किसी मुद्दा विशेष को लेकर सरकार के खिलाफ कोई नैरेटिव सेट करने में कामयाब होता नहीं दिखाई दे रहा है। उल्टे, आए दिन केजरीवाल के उठाए मुद्दों पर भाजपा या कांग्रेस को सफ़ाई देनी पड़ रही है।

वोटरों के नाम कटवाने-जुड़वाने, पैसे और सोने की चेन के अलावा तरह-तरह के गिफ़्ट बांटने के आरोप लगाकर केजरीवाल ने भाजपा को घेरने की कोशिश की। इसके बचाव में भाजपा को स्पष्टीकरण भी देना पड़ा।

राहुल गांधी के आरोपों पर केजरीवाल ने तो यह कह दिया कि कांग्रेस नेता अपनी पार्टी बचाने के लिए, जबकि वह देश बचाने के लिए लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर यह कि केजरीवाल के खिलाफ विपक्ष कोई मजबूत नैरेटिव तैयार नहीं कर पा रहा है। स्पष्ट है कि नैरेटिव गढ़ने और फिर उसे प्रचारित करने में केजरीवाल अपने विरोधियों से दो कदम आगे दिखाई देते हैं।

देखें पूरा विश्लेषण-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन