Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी पुलिस की ज्यादती से भड़के किन्नरों ने थाने में किया नंगा नाच, देखें तस्वीरें

निर्मलकांत शुक्ला-

0 निर्वस्त्र किन्नरों का हंगामा देख पुलिस के होश उड़े
0 महिला पुलिस बल बुलाया तो किन्नरों ने कर दिया हमला
0 धरपकड़ शुरू होते ही मची भगदड़, चार किन्नर गिरफ्तार
0 दीपा किन्नर के भाई को पकड़ना पुलिस को पड़ गया भारी

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में योगी सरकार की पुलिस की ज़्यादती से भड़के किन्नरों ने जमकर बैंड बजाई। झगड़ा फसाद के मामले में एक किन्नर के भाई को पकड़ना पुलिस को भारी पड़ गया। उसे छुड़ाने के लिए किन्नरों ने जहानाबाद थाने पर धावा बोल दिया। प्रभारी निरीक्षक के गाली गलौज करते ही किन्नरों ने थाना परिसर में उछल-उछलकर तालियां बजाते हुए नंगा नाच किया।

पीलीभीत के जहानाबाद थाने में निर्वस्त्र होकर हंगामा करते किन्नर

निर्वस्त्र किन्नरों का हंगामा देख पुलिस के होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक ने जैसे तैसे वार्ता का आमंत्रण देकर किन्नरों को किसी तरह काबू में किया। आनन-फानन में थाने का सारा फोर्स बुलाकर जब किन्नरों की धरपकड़ शुरू हुई तो उनमें खलबली मच गई। पुलिस ने चार किन्नरों को पकड़कर हवालात में डाल दिया। उनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

बताते हैं कि कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला सादात निवासी अजय जोशी और मंगू जोशी के बीच आठ दिन पहले झगड़ा हुआ था। थाना जहानाबाद पर सुजीत ने गाली गलौज व मारपीट के संबंध में तीन आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुनः झगड़ा होने पर पुलिस ने मौके पर जाकर एक पक्ष के दीनदयाल पुत्र रामदास निवासी मोहल्ला जोशी टोला को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

दीन दयाल को अपना भाई बताते हुए दीपा किन्नर निवासी मोहल्ला फीलखाना पीलीभीत अपने कई सारे साथियों को लेकर जहानाबाद थाने पहुंच गई। एसएचओ पर आरोप लगाया कि उन्होंने विपक्षी पार्टी के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया। दूसरे पक्ष से मिलकर एकतरफा कार्रवाई की है।

इस बीच पुलिस वालों ने किन्नरों के गाली गलौज कर उन्हें भगाना चाहा तो वे भड़क गए। निर्वस्त्र होकर किन्नरों ने थाना परिसर में घूम-घूमकर उछल-उछल कर तालियां बजाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। थाने में मौजूद पुलिस वाले सकते में आ गए।

किन्नरों को नंगा नाच करते देख थाने पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। ट्रैफिक जाम हो गया। तत्काल महिला पुलिस बल को इकट्ठा किया गया। जब महिला कांस्टेबल अनुराधा, चंचल, कल्पना, पिंकी, हिना, कविता, जय प्रभा, सुनीता, वर्षा चौधरी, कांस्टेबल नाजिम, संतरी पहरा नितिन नागर ने समझाने की कोशिश की तो किन्नर उनके साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करते हुए हमलावरों हो गए। जब पुलिस ने धरपकड़ शुरू की तो भगदड़ मच गई।

जहानाबाद थाने पर उप निरीक्षक धीर सिंह की ओर से दीपा किन्नर, हिना किन्नर, मुस्कान किन्नर, लव मिश्रा उर्फ सौरभ मिश्रा, अजय, प्रवेश व 2-3 अन्य अज्ञात के विरुद्ध धारा 147, 148, 332, 353, 504, 509 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज किया है, जिसमें चार आरोपियों किन्नर दीपा, हिना, मुस्कान और लव मिश्रा उर्फ सौरभ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

पीलीभीत के जहानाबाद थाने में निर्वस्त्र होकर हंगामा करने के बाद गिरफ्तार किए गए किन्नर।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन