Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

केंद्र सरकार ने भाजपा किसान मोर्चा के नेता नरेश सिरोही को ‘किसान चैनल’ का एडवाइजर बनाया

जिसकी लाठी उसकी भैंस. इसी तर्ज पर जिसकी सरकार, उसका आदमी. केंद्र में भाजपा की सरकार सत्तासीन है तो सरकारी नियुक्तियों में भाजपा व संघ के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है. लोकसभा टीवी का सीईओ और एडिटर इन चीफ पद पर पीएमओ के अघोषित आदेश के तहत संघ के बैकग्राउंड वाली अनाम-सी महिला पत्रकार सीमा गुप्ता को बिठा दिया गया. इसी क्रम में नए आने वाले सरकारी ‘किसान चैनल’ में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री नरेश सिरोही को एडवाइजर बनाकर बिठा दिया गया है. देश में किसान नेताओं की पूरी कतार है लेकिन सत्ताधारी भाजपा सरकार को सिर्फ अपने नेता और अपने लोग ही प्रिय हैं.

ऐसे में मेरिट की बात करने वाली और करप्शन के खिलाफ लड़ने की हुंकार भरने वाली मोदी सरकार की नीयत पर शक हो जाता है कि यह किस तरह से कांग्रेस से अलग है? भाजपा किसान मोर्चा के नेता नरेश सिरोही के दूरदर्शन के नए आने वाले किसान चैनल का एडवाइजर बन जाने के बाद माना जा रहा है कि इसमें अन्य नियुक्तियां इनकी सिफारिश पर होंगी. सिरोही चैनल लांच करनेवाली टीम के प्रमुख हिस्से होंगे. नरेश सिरोही कृषि मामलों के जानकार हैं. उन्होंने किसान नेता चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत के साथ काम भी किया हुआ है. बाद में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गये और भाजपा में किसान मोर्चा के महामंत्री रहे. उल्लेखनीय है कि दूरदर्शन का किसान चैनल चौबीसों घंटे का चैनल होगा.

संबंधित खबरें…

जल्द शुरू होंगे किसानों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए टीवी चैनल

xxx

किसान चैनल साकार करेगा धरती से दौलत पैदा करने का सपना

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन