Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सलाहकारों की फौज बढ़ी, मीडिया को ‘कंट्रोल’ करने के लिए मुख्यमंत्री ने एक और सलाहकार रख लिया

छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्यमंत्री के लिए एक और सलाहकार की नियुक्ति कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 22 जनवरी 2026 को जारी आदेश के मुताबिक आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। आदेश में साफ लिखा है कि वे मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य विषयों पर परामर्श देंगे। यानी सरकार को अब मीडिया से निपटने और मीडिया की दिशा तय करने के लिए एक और दिमाग मिल गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार आर. कृष्णा दास को सलाहकार के रूप में हर महीने 1.50 लाख रुपये का मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं भी दी जाएंगी। मतलब पद भी खास, वेतन भी ठीक-ठाक और जिम्मेदारी भी बड़ी—मीडिया को लेकर मुख्यमंत्री को सलाह देना।

दिलचस्प बात यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार में पहले से ही सलाहकारों की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद मीडिया को ‘कंट्रोल’ करने और मीडिया से जुड़े मसलों पर मुख्यमंत्री को बेहतर सलाह देने के लिए एक और सलाहकार की जरूरत महसूस की गई। इससे यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या मौजूदा सलाहकार अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे थे, या फिर सरकार को लग रहा है कि जैसे हालात चल रहे हैं, वैसे में एक-दो नहीं बल्कि 8-10 सलाहकार और चाहिए होंगे।

राज्य में प्रशासन, कानून-व्यवस्था, मीडिया और जनसंपर्क को लेकर जिस तरह के हालात बने हुए हैं, उन्हें देखते हुए व्यंग्य में ही सही, लेकिन यह चर्चा तेज हो गई है कि सरकार चलाने के लिए मंत्रियों से ज्यादा सलाहकारों की जरूरत महसूस की जा रही है। अब देखना यह होगा कि नए सलाहकार की सलाह से सरकार और मुख्यमंत्री को मीडिया के मोर्चे पर कितनी राहत मिलती है, या फिर सलाहकारों की यह बढ़ती फौज सिर्फ फाइलों और आदेशों तक ही सीमित रह जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन