Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी राज में मनबढ़ कोतवाल ने इस बुढ़िया संग की बदसलूकी, देखें वीडियो

निजाम बदला, नहीं बदला पुलिस का मिजाज

आजमगढ़। देश-प्रदेश का निजाम तो बदल गया मगर पुलिस के मिजाज अभी भी नहीं बदले हैं। वही सुर, वही ताल। फूलपुर कोतवाली पर फरियाद लेकर पहुंची एक बुढ़िया को गाली देते कोतवाल का तेवर देखकर यही सच सामने आया। जबकि तंग आने के बाद वह बुढ़िया कप्तान के दरबार से होकर कोतवाली पहुंची थी।

पुलिस कप्तान ने उसे न्याय दिलाने के लिए कोतवाल को फोन भी किया था। इसी बात पर कोतवाल और भी उखड़े हुए थे। उन्होंने बुढ़िया को भद्दी सी गाली देते हुए कहा कि कप्तान क्या, योगी और मोदी के यहां से फोन कराकर आवोगी तब भी उनके इलाके में वही होगा जो वह चाहेंगे।

न्याय की आस में पुलिस के एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के यहां चक्कर काट रही इस बुढ़िया का नाम सम्पत्ति पत्नी श्रीराम यादव है। वह जिले के फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर गांव की रहने वाली है। उसके दरवाजे के सामने स्थित सहन का मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है।

जून महीने में न्यायालय के बन्द होने का फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले विपक्षी दबंग लालसाहब व टुनटुन पुत्रगण रामपलट एवं राजपत पुत्र रामहरख दीवार बनाकर निर्माण कार्य कर रहे हैं। हर संभावित दरवाजा खटखटाकर वह थक-हार गयी मगर उसे न्याय अभी तक नहीं मिल सका है। दो बार पुलिस प्रमुख ने कोतवाली फूलपुर फोन भी किया पर उसका असर शून्य रहा।

देखें-सुनें बुुजर्ग महिला का दर्द….

https://youtu.be/LzouoEJyS14

आजमगढ़ से वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट कबीर दत्ता की रिपोर्ट.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. सत्येन्द्र सिंह

    July 8, 2018 at 5:01 am

    पुलिस सही तरीके से अपना काम करे तो समस्याग्रस्त लोगो की समस्याए प्राथमिक स्तर पर ही दूर हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन