Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कारागार राज्य मंत्री के चेले ने पत्रकार पर FIR लिखाकर गिरफ्तार करा दिया!

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कारागार राज्य मंत्री Suresh Rahi से कथित तौर पर अवैध वसूली मांगने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी खुद को “फेसबुक पत्रकार” बताता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का है। मंत्री के कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, कासिमपुर खैराबाद निवासी कुलदीप तिवारी ने मंत्री के मोबाइल पर कॉल कर गैस सिलेंडर की मांग की। जब मंत्री ने गैस की किल्लत का हवाला देते हुए असमर्थता जताई, तो आरोपी ने कथित तौर पर धमकी भरे लहजे में बात की और कांग्रेस सांसद Rakesh Rathore जैसा हाल करने की बात कही।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि बाद में गोपाल घाट पर एक अंत्येष्टि के दौरान आरोपी ने मंत्री के सहयोगी लव कुश शुक्ला से मुलाकात की और मंत्री से हर महीने 20 हजार रुपये दिलाने की मांग की। मना करने पर उसने दोबारा धमकी दी और सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी पोस्ट कीं।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुलदीप तिवारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

मुकदमे की कॉपी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन