Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भोजपुरी में मां-बहन की गाली देकर वीडियो बनाने वालों के स्तर का लगा कामरा

निराला बिदेसिया-

मैंने कुणाल कामरा का अब तक एक भी वीडियो नहीं देखा था। आज, अभी जी में आया कि देखा जाए। स्क्रॉल किया। जो वीडियो खुला, वह सुधा मूर्ति पर था। फिर उस बहाने नारायण मूर्ति पर।

कामरा नारायण मूर्ति और सुधा को बहन की गाली देते हैं। मौजूद लोग हंसते हैं। वीडियो बंद कर देता हूं। समझ नहीं आता कि यह इंसान अचानक बहन ….क्यों बकने लगता है। कोई कनेक्शन भी नहीं जुड़ पाता।

फिर लगता है लोग हंस नहीं रहे थे तो शायद हंसाने के लिए बहन की गाली दिया होगा। गाली सुन लोग हंसते हैं तो बोलता भी है कि तब से समझ नहीं आ रहा था। अब हंसे।

पता नहीं यह कामरा किस एंगल से कॉमेडियन है, व्यंग्यकार है। एक घटिया और बेहूदा प्रस्तोता है। हमारे भोजपुरी में मां, बहन की गाली देकर जो वीडियो बनाते हैं कुछ उसी स्तर का।

महज व्यूज की वजह से किसी को किसी विधा का कलाकार मान लेना है तो फिर कामरा की तरह दक्ष सैकड़ों कौमेडियन हमारे भोजपुरी में भी हैं जो गाली गलौज कर के, मां बहन कर के कामरा की तरह ही खूब व्यूज पाते हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sudhir kaushik

    March 30, 2025 at 1:43 pm

    भोजपुरी में गालियाँ परोसने वाले अश्लीलता को साहित्य दर्शाने वाले जब संसद की शोभा बन सकते हैं तो कामरा क्यों नहीं उस मार्ग पर चले !!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन