Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

बसंत झा ने लाइव इंडिया खबर को बनाया अंतर्वसना साइट

बसंत झा के निर्देशन में लाइव इंडिया की वेबसाइट पर किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, खुल्लमखुल्ला इससे पता चलता है कि वह दिल्ली और नोएडा में किस तरह का अखबार लाने की तैयारी कर रहे हैं। एक पूरी टीम इस वेबसाइट के लिए गठित हो चुकी है, जिसे बसंत झा अपने साथ ले आए हैं। 

बसंत झा के निर्देशन में लाइव इंडिया की वेबसाइट पर किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, खुल्लमखुल्ला इससे पता चलता है कि वह दिल्ली और नोएडा में किस तरह का अखबार लाने की तैयारी कर रहे हैं। एक पूरी टीम इस वेबसाइट के लिए गठित हो चुकी है, जिसे बसंत झा अपने साथ ले आए हैं। 

अब जरा गौर फरमाइए इस लेख पर, कि किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर खबरों के बहाने पब्लिक के लिए क्या परोसा जा रहा है। मजे की बात ये है कि ये लेख लड़कियों ने संपादित किया है। संपादित करने वाला का नाम भी है। दो खबरें ऐसी हैं, जो पब्लिक को मजा आ जाए। पढ़ने को तो साइट पर पूरा कचरा भरा पड़ा है। इसके साथ परोसे गए चित्र भी बसंत झा की मानसिकता का खुलासा करते हैं।   

शर्मनाक बानगी के तौर पर Edited By Anamika Pandey ‘सिर्फ किस करने से ही हो जाता हूं डिस्चार्ज’, शीर्षक से लिखा गया है… ”सवाल : मेरा नाम कुशाल है। मैं 22 साल का हूं। जब भी मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सम्बन्ध बनाता हूं नर्वस होकर जल्दी डिस्चार्ज हो जाता हूं। मैं तब तक सेक्स नहीं करना चाहता जब तक की मेरी शादी ना हो जाए। मैं और मेरी गर्लफ्रेंड सेक्स नहीं करते, हम अधिकतर सिर्फ एक दूसरे को किस करते हैं। लेकिन सिर्फ किस करने पर ही मेरा  वीर्यपात होना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता। मैं क्या करूं?…. जवाब : सबसे पहले तो आप ये समझ लें कि पूरी तरह कामोतेजित होने पर डिस्चार्ज होना बिलकुल नोर्मल है….”

इसी तरह ‘मुझे वाइल्‍ड सेक्‍स करना पसंद है, क्या करूं!’, ‘क्या प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करना सेफ है?’, ‘मुझे अपनी वर्जिनिटी को लेकर डर लग रहा है’ आदि शीर्षकों से प्रस्तुत सामग्री भी किसी भी पाठक को शर्मसार कर देने वाली है। ये सब बाजार के दबाव में जगह बनाने की हड़बड़ी है या अयोग्यता की हद, ऐसे कई सवाल बड़े हैं, जो इस मीडिया घराने को कठघरे में खड़ा करते नजर आते हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. अभिषेक आनंद

    May 13, 2015 at 6:24 am

    ऐसी खबरें तो आजकल दैनिक भास्कर, जागरण और नव भारत टाइम्स तक की वेबसाइट पर दिख रही हैं।

  2. अभिषेक आनंद

    May 13, 2015 at 6:25 am

    ऐसी खबरें तो आजकल दैनिक भास्कर, जागरण और नव भारत टाइम्स तक की वेबसाइट पर भी खुलेआम दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन