Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद के चार पत्रकारों के खिलाफ खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज

पालिका कर्मचारियों से मारपीट, ब्लैक मेल करने और धमकी देने का आरोप

पत्रकार ने भी अधिकारी समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

गाजियाबाद। गाजियाबाद के चार पत्रकारों के खिलाफ खोड़ा नगर पालिका परिषद
के अवर अभियंता मदनपाल सिंह ने खिलाफ खोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
इस एफआईआर में चारांे पत्रकारों पर गिरोह बंद तरीके से परिषद के
कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, उन्हें धमकाने, सरकारी कार्य में बाधा
उत्पन्न करने और फर्जी मुकदमा लिखवाने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने की
आरोप लगाया है।

अवर अभियंता ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शाट टाइम्स के
पत्रकार लाखन सिंह, जनसागर टुडे के पत्रकार रविंद्र गुप्ता, पंजाब केसरी
के पत्रकार विकास शर्मा तथा गगन मंच खोड़ा के पत्रकार ईश्वर दयाल शर्मा
ने सोमवार को आयोजित बैठक में भाग लेने जा रहे सभासदों को भड़काया और
नारेबाजी कराई। जब परिषद की अध्यक्ष बैठक लेने लगी तो इन लोगों ने परिषद
के कर्मचारियों के साथ गालीगलौच की साथ ही धक्का-मुक्की भी की। रिपोर्ट
में कहा गया है कि ये चारों पत्रकार सामान्य लोगों व खोड़ा पालिका परिषद
के कर्मचारियों को झूठे आरोप लगाकर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की
धमकी देकर उन्हें ब्लैक मेल करते हैं। अखबारों में खबरों का प्रकाशन कर
उन्हें ब्लैक करते हैं। ये अपराधी किस्म के लोग हैं और एक व्यक्ति के
खिलाफ पहले से ही पुलिस में आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज हैं
जबकि एक अन्य हत्या के मामले में हाल ही जेल से छूटकर आया है। इसी लिए
परिषद के कर्मचारी इनसे डरे हुए हैं। एफआईआर में आरोप लगायागया है कि इन
लोगों के संबंध एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय बडे़ अपराधियों से है। पुलिस
ने आईपीसी की धारा 323,504,506 व 427 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम किया है।

दूसरी ओर पत्रकार विकास शर्मा ने भी खोड़ा पालिका परिषद के अधिशासी
अधिकारी केके भड़ाना के अलावा रविंद्र भड़ाना, गजेंद्र सिंह, पवन बघेल तथा
एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज
कराई है। जिसमें कहा गया है कि ये लोग बैठक की कवरेज करने गएथे तथा
अधिशासी अधिकारी के आदेश में परिषद के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।
इन्होंने पांचों नामजद लोगों से अपनी जान से खतरा बताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन