Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज़ इंडिया 24×7 के पत्रकार और एचआर हेड ललित पंडित को नोएडा पुलिस ने भेजा जेल

नोएडा सेक्टर-63 स्थित चैनल न्यूज इंडिया के पत्रकार और एचआर हेड ललित पंडित को एक गंभीर मामले में जेल भेजा गया है। ललित पंडित पर यूपी पुलिस का गोपनीय डाटा चोरी करने का आरोप है।

इस मामले में एक एएसआई रैंक के पुलिस वाले को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है जिस पर गोपनीय और संवेदनशील पुलिस डेटा लीक करने का आरोप है। आरोप है कि इस गोपनीय डेटा के ज़रिए कुछ पुलिस अधिकारियों को ब्लैकमेल किया जा रहा था।

ललित पंडित को न्यूज़ इंडिया चैनल के चेयरमैन शालू पंडित उर्फ़ शैलेंद्र शर्मा का राइट हैंड बताया जाता है। शैलेंद्र शर्मा ने ललित पंडित को चैनल हेड और HR हेड पद की जिम्मेदारी दे रखी है।

पत्रकार क्यों गिरफ्तार…उसका काम है डाटा निकालना और भ्रष्टाचार रोकना…… पुलिस तो बहुत कुछ छिपा ले जाती है …आज पुलिस ने गिरफ्तार कराया कल किसी और विभाग की खबर छपेगी वह Fir करायेगा….बंद कर दो सारे अखबार…वैसे भी इनकी जरूरत तो रही नहीं….

-पत्रकार पवन सिंह

पत्रकार पर इतनी धाराएं लग रही है अब पत्रकार ज्यादा दिन खबरों में नहीं रह पायेगा.. पत्रकार सबको खटक रहा है….

-पत्रकार नवीन सिंह

ये डेटा कैसा था? पत्रकार तो छिपे हुए आंकड़े और सूचनाएं निकालते ही रहे हैं? ऐसी कौन सी सूचना या आंकड़े निकले जिनसे घोर अपराध जुड़ गया?

-ज्ञानेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार


ये भी पढ़ें-

न्यूज इंडिया 24×7 के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा पर FIR, आरोप- महिला प्रोड्यूसर को तंग करने का, धाराएं देखें https://www.bhadas4media.com/shailendra-sharma-fir-shivani-sharma-noida/

न्यूज़ इंडिया 24×7 के चेयरमैन पर महिला प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, सुनें ऑडियो https://www.bhadas4media.com/news-india-shailendra-sharma-par-arop/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. प्रवीण बाजपेयी

    August 10, 2025 at 9:45 am

    आखिर ऐसा क्या डेटा था जिससे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ब्लैकमेल किया जा सका ? उस तथाकथित गोपनीय जानकारी पर भी बात होनी चाहिए जिससे प्रदेश-राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया.बिना उचित आधार ऐसी कार्रवाइयां मीडिया की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का प्रयास ही माना जायेगा!

  2. आखिर ऐसा क्या डेटा था जिससे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ब्लैकमेल किया जा सका ? उस तथाकथित गोपनीय जानकारी पर भी बात होनी चाहिए जिससे प्रदेश-राष्ट्र की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया.बिना उचित आधार ऐसी कार्रवाइयां मीडिया की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का प्रयास ही माना जायेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन