Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘लोकमंच’ का पक्ष- हापुड़ वाले ज़ाहिद ने मैसेज भेजकर उसे डिलीट फ़ॉर एवरीवन कर दिया था!

भड़ास 4 मीडिया पर दिनांक 20-03-22 को एक पोस्ट पब्लिश किया गया था जिसके संदर्भ जानकारी उपलब्ध करानी है। ज़ाहिद जिला हापुड़ ने आपको एक स्क्रीनशॉट्स भेजा है जो कि पूरी तरीके बेबुनियाद और गलत है। आपको अवगत करा दें कि जाहिद तक़रीबन 6 माह पहले लोकमंच संस्थान से जुड़ा था I और जुड़ने के बाद 1 माह तक जाहिद ने हापुड़ जिले से संस्थान को लगातार खबर भेज रहा थाI

लेकिन किसी कारण वश 1 माह बिताने के बाद जाहिद द्वारा हापुड़ जिले की खबर भेजना बंद कर दी गई I जिसके बाद संस्थान द्वारा लगातार ज़ाहिद को संपर्क करने की कोशिश की गई I लकिन जाहिद ना ही संस्थान का फ़ोन उठाता था और ना ही कोई रिप्लाई करता था I

5 माह तक हापुड़ जिले से संस्थान को कोई भी खबर प्राप्त नहीं हो रही थी ना जाहिद से कोई संपर्क हो पा रहा था I इसके बाद मैनेजमेंट द्वारा फैसला लिया गया कि हापुड़ जिले से जाहिद को हटाकर दूसरे रिपोर्टर को मौका दिया जाए I

हालांकि जाहिद द्वारा दिनांक 20-03-22 को मेरे व्हाट्सप्प पर समय 5:02 मिनट पर एक मैसेज किया गया था जो कि तत्काल प्रभाव से डिलीट फॉर एवरीवन कर दिया गया था, जिसकी मुझे जानकारी नहीं थी, जिसका मैं आपको स्क्रीनशॉट्स उपलब्ध करा रहा हूँ ।

लोकमंच संस्थान पिछले 2 साल से सच्चाई और ईमानदरी से कार्य कार रहा है और आज तक चैनल से जुड़े किसी भी एम्प्लॉई की कम्प्लेन संस्थान को प्राप्त नहीं हुई है…. हमारी सभी रिपोर्टर बड़े लगन, मेहनत और ईमानदारी से कार्य करते है I

आपके पोर्टल में दर्शाया गया था कि चैनल माइक आईडी और जॉइनिंग के पैसे रिपोर्टर से लेता है ! हलाकि ये आरोप पूरी तरीके से गलत है !

लोकमंच संस्थान एक मात्र ऐसा न्यूज़ चैनल है जो रिपोर्टर को फ्री ऑफ कॉस्ट जॉइनिंग देता है और ना ही रपोर्टर से माइक आईडी के पैसे वसूलता है I

प्रत्येक जिले से 26 जनवरी, होली , दीपावली , 15 अगस्त पर संस्थान को विज्ञापन प्राप्त होते है जिनको प्रकाशित कर हमारे यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाता है I आप हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर हर एक विज्ञापन चेक कर सकते हैं I

हालाँकि विज्ञापन को लेकर रिपोर्टर पर किसी भी तरीके का दबाब नहीं बनाया जाता है I हम आपको यूपी के प्रत्येक रिपोर्टर से संपर्क करने के लिए नंबर उपलब्ध करा सकते है जो आपको चैनल के बारे में सटीक जानकारी देंगे l

लोकमंच डिजिटल चैनल की तरफ़ से प्रेषित!

मूल पोस्ट ये है-

https://www.bhadas4media.com/lok-manch-youtube-channel-basu/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन