Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

महादेव सट्टा ऐप घोटाला : जिस सौरभ चंद्राकर को सारी जांच एजेंसियां खोज रहीं, वह प्रदीप मिश्रा की कथा सुनकर संस्कारी हो रहा, देखें वीडियो

महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनते दिखाई दिए हैं. इससे पहले 11 अक्तूबर को खबर आई थी कि दुबई मं इंटरपोल के अफसरों ने सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है. दुबई पुलिस, स्थानीय फोर्स के साथ मिलकर सीबीआई और ईडी के अधिकारियों ने चंद्राकर से जुड़ी हर एक खबर इंटरपोल को दी थी.

गिरफ्तारी के बाद इंटरपोल के अफसरों ने भारतीय विदेश मंत्रालय को खबर दी थी. इस पर दावा किया गया था कि उन्हें भारत लाया जा सकता है. लेकिन अब तक लाया नहीं जा सका… जबकि यह दोनों पंडीज्जी प्रदीप मिश्रा की कथा सुनकर संस्कार ग्रहण कर रहे हैं.


कन्हैया शुक्ला

बहुत संस्कारी बालक है ये महादेव सट्टा एप वाला सौरभ चंद्राकर..

दुबई में ये कथा सुन रहा है और मोदी जी की पूरी जांच एजेंसी इसको पकड़ने में खाक़ छान रही है. ये महाशय उनको मिल नहीं रहा है. पर ये मुद्दा आज भी छत्तीसगढ़ में छाया हुआ है.

मौके.. बे-मौके पर ये छत्तीसगढ़ में आज भी सत्ताधारी बीजेपी के नेता महादेव एप घोटाले की बात कर के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को पानी पी-पीकर कोसते हैं. ग़जब प्रपंच रचते हैं BJP वाले.. चुनाव में जीतने और विपक्षी नेताओं की इज्जत चीरहरण करने के लिए.

विधानसभा चुनाव में PM समेत समूची बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल समेत छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इज्जत की कुल्फी बना दी थी और जीत कर ख़ुद सरकार बना ली. लेकिन ध्यान दीजिएगा इस वीडियो में महादेव सट्टा एप्प का सरगना सौरभ चंद्राकर सपत्नीक कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा दुबई में सुन रहा है वो भी फ्रंट सीट पर और केंद्रीय एजेंसियां को क्या इस बात की भनक तक नहीं है जो इसको ढूंढ रहीं हैं..!

छत्तीसगढ़ के विधान सभा चुनाव में PM ने इसी महादेव एप का जिक्र करते हुए अपनी रैलियों में कहा था कि, छत्तीसगढ़ में सटोरियों ने बाबा महादेव (भगवान शिव) को भी नहीं छोड़ा.. मित्रों ये छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और बघेल ने महादेव के नाम पर पाप किया है और सट्टा खेलवा कर छत्तीसगढ़िया लोगों को लूटा है..!

हर-हर महादेव घर-घर महादेव (सट्टा वाला)..चलो मैं तो जा रहा पंडित जी की कथा सुनने.. मुझे क्या मतलब सटोरी पकड़ा जाये या न पकड़ा जाये..!

वैसे बताया जा रहा है दुबई के ली मेरिडियन होटल एंड कॉन्फ्रेंस सेंटर एयरपोर्ट रोड गरहौद में ये कथा चल रही थी जहां दुबई में छिपे बैठे महादेव सट्टा एप के दोनों प्रमोटर नज़र आये.. ईडी के अनुसार इस एप से रोजाना 200 करोड़ रुपये की कमाई ये दोनों करते थे.. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की तस्वीरें वायरल हैं. दरअसल, वहां पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में आस्था चैनल में हो रहे प्रसारण में दोनों परिवार के साथ दिखे रहे हैं..

सवाल ये है कि ये खुलेआम कथा सुनने जिसका प्रसारण टीवी पर हो रहा उस कार्यक्रम में बिना किसी डर या छुप के जा रहे और ईडी, छत्तीसगढ़ पुलिस दोनों इनकी खोज में लगी हैं..

महादेव एप का वांटेड ये सौरभ छत्तीसगढ़ के भिलाई में कभी जूस की दुकान लगाता था.. आज अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी सिंडिकेट का सरगना बन गया है.. इस पर 5,000 करोड़ रुपए के सट्टेबाजी रैकेट चलाने का आरोप है.. इंटरपोल की तरफ से इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है..!

बोलो बाबा महादेव की जय…


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन