Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

केंद्रीय महिला आयोग के सदस्य का पद 25 लाख रुपए में बिक रहा है!

गिरीश मालवीय-

न खाऊंगा न खाने दूंगा कहने वालो की हकीकत जान लीजिए… अंतरराष्‍ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव समेत तीन लोगों पर भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। वर्तिका का आरोप है कि केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये की डिमांड की गई। वर्तिका के वकील ने कोर्ट में स्‍मृति के करीबी द्वारा की गई अश्‍लील चैटिंग के प्रमाण भी पेश किए हैं। पूरा मामला कोर्ट में फाइल हुआ है। अदालत इस पर दो जनवरी, 2021 को सुनवाई करेगी।

वर्तिका सिंह का आरोप है कि स्मृति ईरानी की शह पर उनके करीबियों ने उन्‍हें केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाने का ऑफर दिया। पहले बड़ी-बड़ी बातें कर अंतरराष्‍ट्रीय शूटर को गुमराह किया गया, फिर पद पर बिठाने का एक करोड़ रुपये रेट बताया गया। इसके बाद अच्‍छी प्रोफाइल होने की बात कहकर वर्तिका से 25 लाख रुपये की डिमांड हुई। यही नहीं, वर्तिका का आरोप है कि स्मृति के करीबी ने उनसे एक सोशल साइट पर अश्‍लील बातें भी कीं।



आवेश तिवारी-

केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी पर अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने 25 लाख रुपए घूस मांगने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। कोर्ट में मामले की सुनवाई 2 जनवरी को होगी।

वर्तिका का आरोप है कि महिला आयोग का सदस्य बनाने के नाम पर स्मृति ईरानी उनके निज सचिव विजय गुप्ता और डॉ रजनीश सिंह ने मुझसे 25 लाख रुपए की मांग की।

वर्तिका का कहना है कि मुझसे बातचीत में कहा गया कि एक करोड़ रुपये लगेंगे बतौर पेशगी 25 लाख डॉजिये। वर्तिका सिंह ने आरोप लगाया है कि स्मृति ईरानी की शह पर महिला आयोग का फर्जी लेटरपैड भी जारी कर दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन