Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनीष पांडेय इस न्यूज चैनल में रेजिडेंट एडिटर बने

लखनऊ में पीपीई घोटाले से पर्दा उठाने वाले पत्रकार मनीष कुमार पांडेय ने न्यूज वन इंडिया न्यूज चैनल से इस्तीफा देकर हिंदी खबर चैनल में बतौर रेजिडेंट एडिटर अपनी नई पारी शुरू की है.

हाल में ही मनीष पांडेय ने पी पी ई किट के मानक के अनुरूप न होने का खुलासा किया था जिसकी वजह से सरकार में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद मनीष पांडेय को इस खबर के मामले में पूछताछ करने के लिए एसटीएफ ने बुला लिया था। इस मामले को लेकर काफी बवाल हुआ था।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तक ने सरकार पर इस मामले को लेकर हमला बोला था । फिलहाल उस वक्त मनीष पांडेय न्यूज वन इंडिया में बतौर डिप्टी एडिटर कार्यरत थे। फिलहाल उन्होंने हिंदी खबर के साथ अपने नई पारी की शुरुआत की है।

गोरखपुर से ताल्लुक रखने वाले मनीष पांडेय अभी तक उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रीय चैनलों में काम कर चुके हैं जिसमे ‘के न्यूज’, ‘समाचार प्लस’, ‘एच एन एन 24×7’ है । हिंदी खबर में पहले भी वो लखनऊ में बतौर डिप्टी ब्यूरो के पद पर काम कर चुके हैं।

देहरादून से चलने वाले एच एन एन 24×7 में मनीष बतौर ब्यूरो चीफ काम कर चुके हैं।

देहरादून से एच एन एन को नोएडा शिफ्ट कराने में मनीष पांडेय की काफी मेहनत थी। पर नोएडा शिफ्ट होने के बाद लखनऊ में चैनल प्रबंधन ने कई बड़े पत्रकारों की नियुक्ति कर डाली और मनीष को बतौर एस आई टी हेड काम करने के लिए कहा जिसकी वजह से मनीष ने एच एन एन से इस्तीफा दे दिया।

इसके बाद मनीष ने न्यूज वन इंडिया में बतौर डिप्टी एडिटर जॉइन किया। इस दौरान मनीष ने राजकीय निर्माण निगम के दो मेडिकल कालेजों में बड़े घोटाले से पर्दा हटाया जिसकी वजह से निगम को करोड़ो का टेंडर निरस्त करना पड़ा। पीपीई किट मामले में मनीष पांडेय का नाम काफी चर्चा में आया लेकिन न्यूज वन इंडिया में मनीष ने सिर्फ दो महीने ही काम किया। इस दौरान मनीष की कई खबरें उत्तर प्रदेश में चर्चा का विषय रहीं। फिलहाल अब बतौर रेजिडेंट एडिटर हिंदी खबर में मनीष ने अपनी नई शुरुआत की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन