Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में आज अखबार के पत्रकार को पीटा, MLA नसीम सोलंकी के गनर पर आरोप, देखें वीडियो

मौके पर घटना का विरोध करते मनोज के साथी पत्रकार

कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला विधायक के गनर द्वारा आज अखबार के पत्रकार की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण के बाद जिले के पत्रकारों में नाराजगी पसरती देखी जा रही है।

इरफ़ान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी का गनर है आरोपी पुलिसवाला। जो चर्चित सीसामऊ विधानसभा से मौजूदा विधायक हैं। इरफान के जेल जाने, सदस्यता समाप्त होने के उपरांत हुए उपचुनाव में नसीम ने जीत दर्ज की थी।

इस पूरे मामले में पीड़ित पत्रकार मनोज गुप्ता ने भड़ास को बताया कि- “नसीम सोलंकी के गनर (यूपी पुलिस सिपाही) ने पहले मुझे धक्का दिया, इसके बाद जबरन मुझे रोककर हाथापाई की और जमीन पर धक्का देकर गिरा दिया। मैं उसका नाम भी नहीं देख सका, क्योंकि उसने अपनी नेम प्लेट हटा रखी थी। कल हमारे दफ्तर में अखबार के कानपुर में 50 वर्ष पूरे होने का कार्यक्रम चल रहा था। तमाम मेहमान आए थे, जिस वजह से गहमागहमी रही।”


अभय त्रिपाठी-

कानपुर के सूटरगंज में एक कार्यक्रम के दौरान दैनिक आज के वरिष्ठ छायाकार मनोज गुप्ता को पहले विधायक नसीम सोलंकी के एक गनर ने टक्कर मारी, जिसपर मनोज ने एतराज़ जताया और कार्यक्रम कवरेज़ करने चला गया जब वो कार्यक्रम से वापस लौट रहा था तो गनर ने पहले अपनी नेम प्लेट उतारी फिर बबलू के साथ सरेआम मारपीट की। जब अन्य छायाकार मौके पर पहुँचे तो वो गनर मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है घटना से कानपुर के पत्रकारों में भारी रोष है।


ओपी वाधवानी-

कानपुर सूटरगंज में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक नसीम सोलंकी के गनरों ने मामूली बात पर गाली गलौज करते हुए आज अखबार के छायाकार के साथ की मारपीट कानपुर में पत्रकारों के साथ पुलिस कार्रवाइयां बहुत ही खराब है आए दिन मुकदमे लिख दिए जाते हैं…

वीडियो देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन