Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मंत्री ने पत्रकारों को किया अपमानित, बोले- तुम सब फर्जी हो!

पत्रकारों के सवालों पर भड़के मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया बोले- फर्जी पत्रकारों को क्यों बुलाया…. मंत्री के बिगड़े बोल से पत्रकार संगठनों में भारी रोष…

बांसवाड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव शहर के खांदू कॉलोनी में ‘प्रशासन शहर के संग’ अभियान में अवलोकन करने के लिए मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के साथ शिविर में पहुंचे.

इस दौरान शिविर में आए कर्मियों से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली. इसके बाद प्रभारी मंत्री मंच पर पहुंचे और सरकार की योजनाओं का बखान किया. करीब 40 लोगों को इस अभियान में पट्टे वितरित किए गए.

इसी दौरान बरसों से फुटपाथ पर अपना जीवन यापन करने वाले गाड़िया लोहार जाति के कुछ परिवार बच्चे महिलाओं के साथ नियमित पट्टे की मांग को लेकर प्रभारी मंत्री के सामने हाथ जोड़ गुहार लगाते नजर आए. बोले- साहब हमको कब मिलेगा पट्टा. प्रभारी मंत्री ने कहा आपको भी मिलेगा मैं इस मामले को दिखाता हूं.

इतना कहकर प्रभारी मंत्री राजेन्द्र यादव मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया के साथ आगे बढ़ चले. इस दौरान गाड़िया लोहारों को मिलने वाले पट्टे की गुहार को लेकर जब पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री से सवाल पूछा तो प्रभारी मंत्री के बोलने से पहले आवेश में आकर मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया पत्रकारों के सवाल पर भड़क गए और बोले- तुम सब फर्जी पत्रकार हो, किसने बुलाया तुम्हें.

मंत्री पत्रकारों के सवालों से बचने के लिए उन्हें फर्जी बताकर आगे बढ़ गए. देश के चौथे स्तंभ को फर्जी बताने के बाद पत्रकार संगठनों में मंत्री के इस बिगड़े बोल पर काफी रोष है. पत्रकार संगठनों ने चेताया है कि मंत्री अगर माफी नहीं मांगते हैं तो वह मंत्री के इस बयान की निंदा करते हुए जिला कलेक्ट्री के मुख्य द्वार पर मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन पर बैठेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन