Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

शाह टाइम्स के पत्रकार मयूर तलवार ने दैनिक भास्कर रिपोर्टर को भेजा नोटिस

बरेली: बरेली में पत्रकारिता की आड़ में की गई मनमानी रिपोर्टिंग अब पत्रकारों पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। शाह टाइम्स के क्राइम रिपोर्टर मयूर तलवार द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस के बाद, दैनिक भास्कर के एक स्थानीय रिपोर्टर को न केवल सफाई देनी पड़ी, बल्कि अंततः माफी भी मांगनी पड़ी।

मामला एक एफआईआर से जुड़ी खबर का है, जिसमें आरोप है कि भास्कर के रिपोर्टर ने प्राथमिकी की मूल जानकारी से हटकर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर खबर प्रकाशित की। इस खबर से मयूर तलवार की सामाजिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा। प्रतिक्रिया स्वरूप, तलवार ने अपने अधिवक्ता संजीव शर्मा के माध्यम से दैनिक भास्कर प्रबंधन और संबंधित रिपोर्टर को मानहानि का विधिक नोटिस भेजा।

नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि जिस एफआईआर का हवाला देकर खबर प्रकाशित की गई, उसमें माननीय उच्च न्यायालय ने पहले ही गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है और मामला अब भी जांचाधीन है। इसके बावजूद रिपोर्टर ने तथ्यात्मक सत्य से परे जाकर समाचार प्रकाशित किया और उसे सोशल मीडिया तथा प्रशासनिक ग्रुपों में प्रसारित किया।

नोटिस में यह भी आरोप लगाया गया है कि रिपोर्टर ने मयूर तलवार से किसी व्यक्तिगत रंजिश के चलते यह खबर लिखी, और जानबूझकर इसे वायरल कर उनकी प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई। साथ ही, यह भी दावा किया गया है कि रिपोर्टर ने खुद को ‘ब्रांडेड अखबार का पत्रकार’ बताकर दबाव बनाने और अनैतिक लाभ लेने की कोशिश की।

नोटिस मिलने के बाद रिपोर्टर का रुख अचानक बदल गया। पहले उन्होंने सफाई देने का प्रयास किया, लेकिन बाद में माफी मांगते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की। फिलहाल, मयूर तलवार की ओर से यह चेतावनी दी गई है कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं हुई तो वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

देखें नोटिस…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन