Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इन आईएएस मैडम के लिए ये घटना भी एक इवेंट है..आईं…देखा और बिना किसी सवाल का जवाब दिए निकल गई…

एनडीटीवी के रवीश रंजन ने मेधा रुपम के लिए क्या कुछ लिखा है पढ़िए!

रवीश रंजन-

नोएडा की ज़िलाधिकारी मेधा रुपम..एक ताकतवर नौकरशाह घराने से इनका संबंध है…पिता देश के चुनाव आयुक्त, पति मनीष बंसल भी IAS अधिकारी, छोटी बहन भी IRS उसके पति भी IAS अधिकारी हैं…ये कोई ख़राब बात नहीं है…लेकिन नोएडा में एक नवजवान शख्श की मौत प्रशासनिक लापरवाही से हो जाए और ज़िलाधिकारी पर जवाबदेही न तय हो ये ग़लत संदेश दे रहा है..

हर जिले का ज़िलाधिकारी वहाँ के जिला आपदा प्रबंधन का अध्यक्ष होता है तो युवराज मेहता जब आपदा में था तो क्या प्रबंध किए गए..? मेधा रुपम बैठक करती हुई..मेधा मौक़े पर समस्या का निराकरण करती हुई…इन फोटो से मेधा रुपम जी का प्रोफाइल पटा पड़ा है..

लेकिन युवराज की मौत के बाद इनको मौके पर जाने में तीन दिन लग गए..क्या ये प्रशासनिक घमंड नहीं है कि एक पिता के सामने बेटे की जान चली गई..90 मिनट तक वो मदद की गुहार लगाता रहा..

और IAS मैडम के लिए ये घटना भी एक इवेंट है..आईं…देखा और बिना किसी सवाल का जवाब दिए निकल गई..

ऐसा क्यों है कि दिल्ली से सटे उप्र के जिलों में ताकतवर अधिकारियों की नियुक्ति होती है… अधिकारी और सत्ता के इस गठजोड़ से सवाल पूछना हर ज़िम्मेदार नागरिक का फ़र्ज़ है…वरना हर घटना पर ये अधिकारी ऐसे ही मुँह फेरकर चलते बनेंगे…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन