Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लोकसभा टीवी एंकर अनुराग दीक्षित को मिला ‘राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड-201​4′

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर लोकसभा टीवी के एंकर अनुराग दीक्षित को दिल्ली के कांस्टिटयूशन क्लब में आयोजित एक समारोह में ‘राष्ट्रीय मीडिया अवार्ड-2014’ से सम्मानित किया गया। अनुराग दीक्षित को यह सम्मान लोकसभा टीवी पर प्रसारित होने वाले उनके कार्यक्रम ‘लोकमंच’ के लिए दिया गया है। गंभीर चर्चा के लिए मशहूर ‘लोकमंच’ को अनुराग पिछले 7 वर्षों से एंकर कर रहे हैं। कार्यक्रम की प्रशंसा वरिष्ठ मीडिया विश्लेषकों द्वारा पूर्व में भी की जा चुकी है। अनुराग संसदीय विषयों पर लिखते रहते हैं। वे मीडिया द्वारा संसदीय कवरेज पर शोध भी कर रहे हैं।

anurag dixit

अखिल भारतीय पत्रकार संघ द्वारा इस 30वें डॉ. एस. राधाकृष्णन राष्ट्रीय मीडिया सम्मान का आयोजन किया गया। पिछले 29 वर्षों से पूर्व राष्ट्रपति डॉ एस. राधाकृष्णन की स्मृति में विभिन्न श्रेणियों में देश के वरिष्ठ पत्रकारों का यह सम्मान दिया जाता रहा है। इस बार इस सम्मान के लिए अनुराग के अलावा देश भर से जिन अन्य नामों का चयन हुआ, उनमें टाइम्स ऑफ इंडिया के जोसेफ बर्नाड, वरिष्ठ पत्रकार व लेखक शरद दत्त, हेडलाइंस टुडे के गौरव सावंत, एशियन एकेडमी के संदीप मारवाह प्रमुख हैं। अन्य श्रेणियों में सम्मानित होने वालों में एमटीवी रोडीज फेम रघुराम, मास्टर शेफ कुणाल कपूर आदि प्रमुख थे।

इस मौके पर पूर्व लोकसभाध्यक्ष पीए संगमा, भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष एमए सधीर, कुश्ती कोच महाबली सतपाल सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। गौरतलब है कि अनुराग  मूलतः उत्तर प्रदेश के जिला बुलन्दशहर के रहने वाले हैं। उनके भाई एसके दीक्षित कस्बे के स्थानीय पाक्षिक समाचार पत्र चरित्र दर्पण के संपादक हैं।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. SHANKAR JALAN

    September 6, 2014 at 11:25 am

    SUBK KAMNA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन