Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

खबरों के बीच में न्यूज चैनलों पर चलने वाले सायरन की आवाज बंद होगी, देखें आदेश

टीआरपी की होड़ में टीवी न्यूज चैनल्स अपने दर्शकों के बीच नित नया स्वाद परोस रहे हैं। भारत सरकार भी समय समय पर इन्हें भी स्वाद दे रही है।

ताजा इनपुट है कि भारत सरकार की तरफ से न्यूज चैनलों को जारी निर्देश में कहा गया है कि- खबरों के बीच बीच में सायरन/हूटर का जो उपयोग किया जा रहा है उसे बंद किया जाए।

इसे लेकर 4पीएम के संपादक संजय शर्मा लिखते हैं-

गोदी मीडिया अब इतने नीचे गिर चुकी है कि सरकार को कहना पड़ रहा है कि सायरन बजाना बंद करो.

Civil Defence के हूटर जो दुश्मन के हमले में बजते हैं, वो ये चैनल हर खबर पर बजा देते हैं जैसे हर दिन जंग हो, हर रात देश टूट रहा हो.

TRP के भूखे ये भोंपू, जनता को आतंकित करते हैं, जागरूक नहीं. अब सरकार भी डर गई है कि कहीं लोग असली हमले में इनकी चीख़ों को नजरअंदाज़ न कर दें.

सवाल ये है जब सरकार को भी गोदी मीडिया से खतरा लगने लगे, तो समझ लीजिए लोकतंत्र ICU में है.


कल इसी तरह का एक पोस्ट हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज की तरफ से किया गया था। जिसमें उन्होंने हूटरों को बंद करने की अपील की थी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन