Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मीडिया हाउस की याचिका पर अदाकारा श्रुति हासन को अदालती नोटिस

मुबई। मीडिया और एंटरटेनमेंट हाउस ‘पिक्चर हाउस मीडिया’ ने कमल हासन की अदाकारा बेटी श्रुति हासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुबई। मीडिया और एंटरटेनमेंट हाउस ‘पिक्चर हाउस मीडिया’ ने कमल हासन की अदाकारा बेटी श्रुति हासन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जारी किए गए बयान में कहा गया है कि , श्रुति हासन ने इस द्विभाषीय फिल्म में काम करने के लिए कान्ट्रैक्ट एग्रीमेंट कर लिया था, लेकिन वह एक ही समय पर दो फिल्मों की शूटिंग का हवाला देकर इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गईं, जिसे कि एक फिल्मी बहाना माना जा रहा है, डेट्स के बारे में उनसे पहले ही बातचीत की जा चुकी थी और उनकी सुविधा के मुताबिक ही कार्यक्रम तय किया गया था।

कंपनी ने दावा किया है कि, श्रुति के गैरपेशेवर रुख के कारण कंपनी के समय, धन, प्रतिष्ठा का नुकसान हुआ है। इस संबंध में जारी बयान के अनुसार, पिक्चर हाउस मीडिया ने इस तरह के गैरपेशेवर रवैये को फिर नहीं दोहराने और हितधारकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्रुति के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक, श्रुति को कोई भी नई फिल्म साइन करने से रोकने के लिए एक आदेश पारित किया गया है। सिविल कोर्ट के जज ने इस मामले के चलते श्रुति को कोर्ट के अगले आदेश तक कोई भी नई फिल्म साइन ना करने का आदेश जारी किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन