Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पहले ‘डीएनए’, अब ‘हमारा महानगर’ : मंदी की मार से मीडिया इंडस्ट्री में धड़ाधड़ गिर रहे विकेट!

मोदी राज में आर्थिक मंदी का तगड़ा शिकार मीडिया इंडस्ट्री हो रहा है. लगातार घाटे के चलते एक के बाद एक कई अखबार-चैनल बंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला मुंबई मुंबई के हिन्दी दैनिक हमारा महानगर का है. इसका प्रकाशन बंद होने की खबर से सबसे ज्यादा परेशान मीडियाकर्मी हैं.

ज्ञात हो कि हमारा महानगर अखबार को काफी पहले महाराष्ट्र के विधान परिषद सदस्य और उत्तर भारतीय नेता के रूप में चर्चित आर.एन. सिंह ने टेकओवर कर लिया था. वे लगातार इस समाचार पत्र ‘हमारा महानगर’ का प्रकाशन कर रहे थे. हालांकि शुरुआत में इसके कई एडिशन शुरू किए गए लेकिन बाद में इसे बेहद सीमित कर दिया गया.

पिछले दिनों जब इस अखबार के कर्मचारी आफिस गए तो वे गेट पर लगी एक नोटिस देखकर परेशान हो गए. कंपनी के कर्मचारी जब समाचार पत्र के मुंबई के पवई स्थित कार्यालय रोज की तरह गये तो उन्हे एक नोटिस चिपका मिला जिस पर लिखा था कि आर्थिक घाटे के कारण हमारा महानगर का प्रकाशन १८ मार्च २०२० से बंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि हाल में ही मुंबई से अंग्रेजी दैनिक डीएनए का प्रकाशन भी बंद हुआ था। हमारा महानगर अखबार में सैकड़ों कर्मचारी काम करते थे। हमारा महानगर हिन्दी दैनिक था। अब इस समाचार पत्र के कर्मचारियों का क्या होगा, यह चिंता की बात है। आप भी पढ़िये नोटिस की कापी-


मूल खबर-

बंद हो गया मुम्बई का ‘हमारा महानगर’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन