Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बाबा बेच निकल ली हनी! अब तुम काहे राष्ट्रीय चिंता बनाए दे रहे हो, सल्लू कम थे क्या!

आशीष कुमार ‘ऋषि’
अले ले ले ले ले! बलिहारी आपकी जो चिर यौवन पाए ऊपर वाले के अजीम ओ शान मुजस्समे सलमान खान की शादी को छोड़ आपने बाबा की हनी को राष्ट्रीय चिंता बना दिया। कसम से! इतना तो हमें अपनी शेरनी के बारे में नहीं पता था जिसे हम 7 फेरे-7 वचन और 7 जन्मों का एग्रीमेंट कर 500 बारातियों की कस्टडी में घर लाये थे। ससुरा 13 साल बीत गए लेकिन नहीं पता चला कि वो होठों पर लाली किस कंपनी की लगाती है।

आशीष कुमार ‘ऋषि’
अले ले ले ले ले! बलिहारी आपकी जो चिर यौवन पाए ऊपर वाले के अजीम ओ शान मुजस्समे सलमान खान की शादी को छोड़ आपने बाबा की हनी को राष्ट्रीय चिंता बना दिया। कसम से! इतना तो हमें अपनी शेरनी के बारे में नहीं पता था जिसे हम 7 फेरे-7 वचन और 7 जन्मों का एग्रीमेंट कर 500 बारातियों की कस्टडी में घर लाये थे। ससुरा 13 साल बीत गए लेकिन नहीं पता चला कि वो होठों पर लाली किस कंपनी की लगाती है।

लेकिन आज हॉट सीट पर बैठ अमित जी हमसे पूछ लें की हाल में ही एक रेपिस्ट बाबा की मुहंबोली बिटिया कौन सी कंपनी की लिपस्टिक लगाती है। तो हम तो बिना आप्शन देखे ही बता देंगे कि लोरियाल की लगाती है, 5 हजार कीमत है मुंबई के एक विशेष स्टोर में ही मिलती है। कपडे धोने का साबुन किस दुकान से आता है हमें पता है, बाबे से क्या बात करती थी हमें पता है, कैसे सोती थी कैसे धोती थी सब पता।

हम न मोदी जो को फ्री में सलाह दे रहे हैं। प्रशांत किशोर की तरह पैसा नहीं लेंगे, कहे दे रहे हैं। अपने जो बड़के पत्रकार हैं जो हनी को धरती से चाँद तक खोज रहे हैं उनको ही भरती कर लो आर्मी में। एक ही प्राइम टाइम में बीजिंग में तिरंगा न लहरा दिए नाम बदल देना। सलमान की शादी न होने के इतने कारण आज तक सुन चुके हैं, कि अब लगने लगा है की कहीं अपने सल्लू मियां मीठे तो नहीं है। लेकिन भगवान  झूठ न बुलवाए कुभिरिया में, उनको देख लगता तो नहीं। चाल ढाल भी माशा अल्लाह मर्दानी ही है।

आज तो अपनी नई आती जवानी याद आ गई, मम्मी कसम! जब हम जवान हो रहे थे तब जब भी टीवी पर का कोई भी न्यूज़ चैनल देखते तो नीला-पीला लिखा नजर आता- कब होगी सलमान की शादी, आखिर क्या राज है अभी भी शादी न होने का, क्या सलमान का दिल टूट चुका है, क्या सलमान करते हैं औरतों से नफरत- वो न तब राष्ट्रीय चिंता यही थी। और आज तो हद ही हो गई आज सुबह पढ़ा कि सलमान किसी डाक्टर से मिले हैं बिना शादी के बच्चा लेने के लिए।

वैसे यार लाते कहाँ से हो इत्ता ज्ञान! बताए दे रहे हैं बाबा चिरकन की कसम से! तुम्हारी धमकी सुनते हैं न रात में की चैन से सोना है तो जाग जाओ तो ससुरी नींद फुरर से फटक हो लेती है। अमा बुरा मानो तो मानो लेकिन कहे देते हैं- बक्स दीजिए नहीं चाहिए इतना ज्ञान।

Ashish Sharma ‘Rishi
Lucknow
Mob- 09721921921
Mail- [email protected]

इसे भी पढ़ें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन