Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मीडिया वाले जीजा की सेटिंग से सट्टेबाज साला पुलिस गिरफ्त से दूर!

Piyush Sharma : आखिरकार रिंकू सरदार क्यों है पुलिस की गिरफ्त से दूर? अखबारों की सुर्खियां रहा रिंकू सरदार एक ऐसा नाम निकल कर आया है सट्टेबाजी में जिसको सुनकर सभी हरे हैरान हैं. सूत्रों की माने तो रिंकू सरदार पर आगरा की फेमस जीजा साले की जोड़ी का हाथ आ गया है और वह सेटिंग करने में लगे हुए हैं.

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि आला अधिकारियों से सेटिंग की गई हो. जीजा सेटिंग करने में तेज है. इस बात की जानकारी सभी को है. पूर्व में भी जीजा की शिकायतें काफी हो चुकी हैं. यही कारण है कि पहले वह जिस चैनल में था उस चैनल से उसका तबादला कर दिया गया. लेकिन आगरा के लगाव और और सट्टेबाजी पर अपना पूरा वर्चस्व कायम करने के लिए वह दोबारा आगरा में आ गया.

वहीं साले का क्रिमिनल रिकॉर्ड लोगों में दहशत करने के लिए पर्याप्त है. साले की भी लगातार शिकायतें हो रही हैं लेकिन जीजा की अच्छी सेटिंग के चलते वह शिकायत हवा हवा हो जाती है. रिंकू सरदार का मददगार बना हुआ है एक चर्चित ज्वेलर्स जो अब समाजसेवी का चोला ओढ़कर शहर में घूमता है.

वह अपने आप को समाजसेवी स्थापित करने में लगा हुआ है. सूत्रों की मानें तो सेटिंग से काफी बड़ी रकम का आदान-प्रदान भी हो चुका है जिसमें मुख्य भूमिका जीजा ने निभाई है. अगर पुलिस इसकी गहनता से जांच करें तो काफी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और सच जनता के सामने आएगा.

आगरा के पत्रकार पीयूष शर्मा की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Zubair

    December 23, 2019 at 10:38 pm

    Joining.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन