Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मिहिर मिश्रा को नई जिम्मेदारी, दीपक हटाए गए, ब्रजेश की नई पारी, हरीश हुए सम्मानित

मृत प्राय चैनल नेशनल वॉयस को जिंदा करने की कोशिशों के तहत रोज नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं. ताजी सूचना के मुताबिक अब मैनेजिंग एडिटर का पद मिहिर मिश्रा को दिया गया है. मिहिर दो दशक से ज़्यादा वक़्त से सक्रिय पत्रकारिता में हैं.

अमर उजाला और दैनिक जागरण में काम कर चुके मिहिर न्यूज चैनल सहारा समय यूपी-उत्तराखंड के भी हिस्से रहे हैं. वे टीवी टुडे समूह में लंबे समय तक रह चुके हैं. मिहिर को दुनिया के सबसे ख़तरनाक आतंकी संगठन बोको हरम पर ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्ट करने के लिए जाना जाता है. मिहिर मिश्र के सामने अब नेशनल वायस चैनल को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है.

न्यूज 1इंडिया चैनल से सूचना है कि नव नियुक्त बरेली के रिपोर्टर दीपक शर्मा को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. ज्ञात हो कि इससे पहले बरेली संवाददाता योगेन्द्र सिंह हुआ करते थे जिनका उत्पीड़न करते हुए चैनल से हटा दिया गया था और दागी पृष्ठभूमि के दीपक शर्मा को रिपोर्टर बनाया गया था. इससे संबंधित जानकारी जब प्रबंधन को मिली तो न्यूज 1इंडिया चैनल के मुखिया अनुराग चड्डा बैकफुट पर आते हुए दीपक को फौरन कार्यमुक्त कर दिया.

बताया जाता है कि पूर्व रिपोर्टर योगेंद्र सिंह ने अपने तीन साल की बकाया सेलरी व भत्तों की मांग की है. इसके बाद चैनल के एडिटर आशीष कुणाल सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं. चर्चा है कि योगेंद्र सिंह जल्द ही लेबर कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक में रिट याचिका दायर कर अपने बकाया भुगतान की लड़ाई लड़ेंगे. इसी बीच योगेंद्र सिंह को अखबार न्यूज वाणी का बरेली मण्डल का ब्यूरो चीफ बनाया गया है. यह अखबार लखनऊ से निकलता है.

पत्रकार ब्रजेश पाल दैनिक भास्कर के अमृतसर संस्करण से जुड़ गए हैं. वे डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के रूप में काम करेंगे. ग्वालियर निवासी ब्रजेश ने ‘स्वदेश’ अखबार से करियर की शुरुआत की थी. बाद में वह राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, हिन्दुस्तान, अमर उजाला से जुड़े.

मुम्बई से सूचना है कि प्रेमचन्द के समकालीन व ताई जैसी कालजयी कहानी के लेखक पण्डित विशम्भरनाथ शर्मा कौशिक की स्मृति में हर साल दिया जानेवाला विशम्भरनाथ कौशिक सम्मान इस साल कथाकार, पत्रकार व राष्ट्रीय सहारा कानपुर के पूर्व सम्पादक हरीश पाठक को उनके कहानी संग्रह ‘हरीश पाठक : चुनी हुई कहानियां’ (अमन प्रकाशन) को दिया गया है. विशम्भरनाथ कौशिक स्मारक समिति के अध्यक्ष नीलाम्बर कौशिक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 5 फरवरी को कानपुर के यू पी स्टॉक एक्सचेंज के सभागार में आयोजित एक समारोह में हरीश पाठक को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान के तौर पर उत्तरीय, सम्मान पत्र व इक्कीस हजार रुपये दिए गए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन