Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मिलिंद खांडेकर ‘आजतक’ में सभी ‘तक’ के मुखिया बने!

‘आजतक’ न्यूज़ चैनल के जितने भी रीजनल न्यूज़ के ‘तक’ हैं, ‘यूपी तक’, ‘बिहार तक’, ‘मध्य प्रदेश तक’ आदि, सभी का हेड वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर को बनाए जाने की सूचना है। उनका पद है- मैनेजिंग एडिटर (‘तक’ चैनल्स)!

बताया जा रहा है कि मिलिंद वेब-डिजिटल डिवीजन के भी प्रमुख होंगे। अभी डिजिटल कमलेश सिंह और यूट्यूब वाले सभी ‘तक’ संजीव पालीवाल देख रहे हैं। मिलिंद को इन दोनों के ऊपर बिठाए जाने की सूचना है।

मिलिंद सीधे कली पुरी को रिपोर्ट करेंगे जो चेयरमैन अरुण पुरी की बिटिया हैं।

मिलिंद खांडेकर हाल-फिलहाल तक बीबीसी में थे। उससे पहले लंबे समय तक एबीपी न्यूज़ में सम्पदाक रहे। मिलिंद को प्रतिभाशाली संपादकों में शुमार किया जाता है।

मिलिंद खांडेकर की ज्वाइनिंग को लेकर टीवी टुडे ग्रुप की तरफ से आंतरिक मेल जारी कर दिया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन