Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

MLA पूजा पाल पर धारा 126 RP Act में FIR की मांग!

लखनऊ- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने प्रयागराज के इलाहाबाद पश्चिम क्षेत्र से विधायक पूजा पाल द्वारा कल 10 नवंबर को बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निषिद्ध अवधि में उपस्थित होने और चुनाव प्रचार करने के आरोपों के संबंध में चुनाव आयोग को शिकायत भेजी है. शिकायत की प्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी बिहार को भी भेजी गई है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि विभिन्न माध्यमों से सामने आए तथ्यों तथा वीडियो के अनुसार पूजा पाल कल 48 घंटे के निषिद्ध अवधि में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पाई गई थी. इतना ही नहीं उन पर गैरकानूनी ढंग से चुनाव प्रचार करने और पैसे बांटने के आरोप भी लगे हैं.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 में 2 साल की सजा का अपराध है.

अतः उन्होंने तत्काल मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की मांग की है.

बिहार चुनाव में MLA सुश्री पूजा पाल के खिलाफ आयोग को भेजी गई शिकायत की प्रति
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन