Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

थाली पीटने को ‘मूर्खता का रिकार्ड’ कहने वाले BJP विधायक को नोटिस! सुनें आडियो

Sanjaya Kumar Singh : थाली पीटने को मूर्खता का रिकार्ड कहने वाले विधायक को नोटिस! भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के अपने सीतापुर के विधायक राकेश राठौड़ को नोटिस दिया है। इससे पहले एक ऑडियो क्लिप में “सीतापुर के विधायक जी” बताए जाने वाले एक व्यक्ति को कोरोना वायरस भगाने के लिए थाली पीटने के आईडिया को “मूर्खता का रिकार्ड तोड़ना” कहते सुना गया था।

एक और ऑडियो में यही आवाज ऐसी ही बातें कहती है और तीसरे में मजाकिया लहजे में कहा गया है कि राम राज्य आ गया है।

इसमें वे किसी ऐसे व्यक्ति के बात कर रहे हैं जिसके संपर्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय से है।

तीसरे क्लिप में इस व्यक्ति को “विधायक जी” और “राठौड़ साब” के रूप में संबोधित किया जाता है।

हिन्दी में ये तीन क्लिप आने के बाद गुरुवार के नोटिस में राठौड़ पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप हैं पर ऑडियो क्लिप की चर्चा नहीं है, ना ही आरोप बताए गए हैं। इसमें कहा गया है कि विधायक एक हफ्ते में अपना आचरण स्पष्ट करें।


Nutan Thakur : “ताली बजाईये, थाली बजाईये, ताली-थाली बजा कर आप देश से कोरोना भगा रहे हैं न. अरे शंख बजा कर कोरोना भागेगा, थाली बजा कर कोई बीमारी रोकी जाती है, ताली-थाली बजवा कर आपका रोजगार ले रहे हैं, अरे कब जागोगे, मूर्खता का रिकॉर्ड तोड़े हो.”

ये शब्द किसी अन्य के नहीं, सीतापुर सदर BJP विधायक राकेश राठोर के हैं. इतनी दिलेरी के साथ यह बात कहने के लिए आपको ह्रदय से धन्यवाद् और सैल्यूट, राठोर साहब.

सुनें आडियो-

पत्रकार संजय कुमार सिंह और वकील नूतन ठाकुर की एफबी वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन