Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

छत और दीवारों में छेद कर अश्लील वीडियो बनाने वाला सैनिक गिरफ्तार

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) : एक फौजी के कारनामों ने तो सबको दंग कर दिया। वह फौजियों के आवास की दीवारों और छतों में छेद कर अपने सीनियर्स की पत्नियों के अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करता था। उसने गत दिनो एक हवलदार की पत्नी का अश्लील वीडियो बना कर उसके घर ब्लैकमेलिंग के लिए चिट्ठी भेज दी। शिकायत पर सैन्य खुफिया तंत्र ने जांच की। मामला सही पाए जाने पर एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) : एक फौजी के कारनामों ने तो सबको दंग कर दिया। वह फौजियों के आवास की दीवारों और छतों में छेद कर अपने सीनियर्स की पत्नियों के अश्लील वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करता था। उसने गत दिनो एक हवलदार की पत्नी का अश्लील वीडियो बना कर उसके घर ब्लैकमेलिंग के लिए चिट्ठी भेज दी। शिकायत पर सैन्य खुफिया तंत्र ने जांच की। मामला सही पाए जाने पर एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैण्ट कोतवाली में दर्ज मामले के मुताबिक तोपखाना की निकटवर्ती कालोनी निवासी फौजी के घर दो दिन पहले एक चिट्ठी पहुंची। इस चिठ्ठी के साथ एक वीडियो भी थी। पत्र में लिखा था कि सीडी को देखने के बाद अगर चार लाख रुपये नहीं भिजवाए तो यह सीडी में जो कुछ भी है, वह इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा। फौजी ने तुरन्त ही इस बारे में सेना की खुफिया इकाई को सूचना दी। खुफिया इकाई ने जांच में मामले को सही पाया। इसके बाद ही एसटीएफ को इस बारे में सूचना दी गई। एसटीएफ ने जांच में पाया कि आरोपी सिपाही ने पीडि़त के मकान की छत पर छेद कर मोबाइल के कैमरे की मदद से यह क्लिपिंग बनाई है।

सेना की 25 वायरलेस यूनिट के हवलदार नवीन सिंह बिष्ट ने सिर्फ अपने दोस्त को ही नहीं छला, बल्कि एक अफसर की पत्नी की भी मोबाइल कैमरे से छिपकर तस्वीरें उतारी थीं। उसने शनिवार को पूछताछ के दौरान फिर यही कुबूला और कहा कि अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की आवश्यकता थी। इस कारण ही वह कई लोगों के घरों में कैमरे छिपाकर अश्लील वीडियो बना चुका है। सेना के अधिकारी इस मामले में कुछ भी स्पष्टीकरण देने से दिन भर बचते रहे। एक दिन पहले मिलेट्री इंटेलिजेंस ने नवीन सिंह को पकड़ कर एसटीएफ के हवाले किया था। नवीन ने अपने एक साथी सैनिक के घर की छत में सुराख कर कैमरे से उसकी पत्नी की नहाते हुए वीडियो बना ली थी। इसके बाद एक चिट्ठी के साथ मैमोरी कार्ड में वीडियो कॉपी कर भेजा था और चार लाख रुपए की मांग की थी।

साथ ही धमकी दी थी कि पैसे नहीं मिले तो वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। पूछताछ में नवीन ने बताया कि अपने दोस्त के अलावा एक अफसर के घर में भी सेंध लगा कर उसने वैसी ही वीडियो बनाई थी। आरोपी नवीन सिंह इसके पहले कई स्थानों पर तैनात रहा है।

मिलेट्री इंटेलिजेंस और पुलिस के अधिकारी अब छानबीन कर रहे हैं कि कहीं इसने इसके पहले कुछ और सैनिकों या अफसरों के परिवारों को तो अपना शिकार नहीं बनाया। सूत्रों की मानें तो नवीन सिंह की अपराध शैली से ऐसा कतई नहीं लगता कि उसने पहली बार ऐसा काम किया। उसने छत में सुराख करने से लेकर वीडियो बनाने में शातिर अपराधियों की तरह बड़ी चालाकी दिखाई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन