Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ये देखिए… बरखा दत्त भी नरेंद्र मोदी की छतरी तले कल की चाय पार्टी में…

Dayanand Pandey : अब यह देखिए… एक साथ सेक्यूलर राजनीति और नीरा राडिया दोनों की पैरोकारी करने और तमाम-तमाम चीज़ें साधने वाली चिर कुंवारी बरखा दत्त भी नरेंद्र मोदी की छतरी तले कल की चाय पार्टी में, नरेंद्र मोदी का लुत्फ़ लेती हुई। पावर ब्रोकर कही जाने वाली यह वही बरखा दत्त हैं जो कभी मनमोहन सिंह सरकार के समय प्रधानमंत्री की शपथ के पहले ही ए राजा जैसों को कम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री का पोर्टफोलियो मिलने का आश्वासन देती फ़ोन टेप पर पकड़ी गई थीं।

इनकी पावर ब्रोकरी और सेक्यूलरिज्म के किस्से अनेक हैं। एनडीटीवी में इनका जो जलवा है, सो तो है ही, तुर्रा यह कि पद्मश्री का खिताब भी है इनके पास। सोचिए कि कभी मेरे साथ भी यह रिपोर्टिंग कर चुकी हैं, जैसे कि कभी राजीव शुक्ल और हम साथ काम कर चुके हैं। लेकिन देखिए राजीव शुक्ला और बरखा दत्त को और हमको भी। हां, हमने पावर ब्रोकरी जो नहीं की। नफ़रत रही और कि है इस कला और इस फ़ितरत से। सिर्फ़ लिखने पढ़ने पर यकीन किया और कि करते हैं। शमशेर लिख ही गए हैं कि, ऐसे वैसे लोग कैसे कैसे हो गए / कैसे कैसे लोग ऐसे वैसे हो गए। तो क्या वैसे ही? फोकट में?

लखनऊ के पत्रकार और साहित्यकार दयानंद पांडेय के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन